बाॅर्डर पर बैठे किसान.
farmers Protest kisan andolan Update: पंजाब के किसान आज सुबह दिल्ली की ओर कूच करेंगे. फिलहाल 4500 से अधिक ट्रैक्टरों केे साथ 14000 से अधिक किसान शंभू बाॅर्डर पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार खनौरी बाॅर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसेंगे. इससे पहले गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने हेवी मशीनरी को शंभू बाॅर्डर की ओर ले जाने से रोक दिया. इसके बाद किसानों और पुलिस में झड़प हो गई जिसमें मोहाली के एसपी चमनदीप सिंह घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
किसाना नेताओं की रणनीति के अनुसार सुबह 6 बजे से ट्रैक्टर लाइन में खड़े कर दिए जाएंगे. बता दें कि आदोलन का आज 9वां दिन है.अब तक अलग-अलग कारणों से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 2 किसान और 2 पुलिस के जवान हैं.
वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है… हमने 7 नवंबर से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम बनाया है. अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार हमें नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है… ये ठीक नहीं है कि हमें रोकने के लिए इतने बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए हैं. हम शांति से दिल्ली जाना चाहते हैं. सरकार बैरिकेड हटाकर हमें अंदर आने दे… नहीं तो हमारी बात पूरी करें मांगें… हम शांतिपूर्ण हैं… अगर वे एक हाथ बढ़ाएंगे तो हम भी सहयोग करेंगे… हमें धैर्य के साथ स्थिति को संभालना होगा… मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नियंत्रण न खोएं..
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम पीएम से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और कानून बनाकर विरोध समाप्त करें. देश ऐसी सरकार को कभी माफ नहीं करेगा. हरियाणा के गांवों केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तैनात की गई हैं. हमने क्या अपराध किया है?
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम किसानों के लिए अच्छा करना चाहते हैं इसके लिए कई सुझाव आ सकते हैं. हम अच्छे सुझाव का हमेशा स्वागत करते हैं. बातचीत से समाधान अवश्य निकलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…
अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा…
NDBA Deepawali festival Patiala House Court Supreme Court judges: नई दिल्ली बार एसोसिएशन के दीपावली…
MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे…
Rajendra Pal Gautam Controversy: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे…