Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, शेयर किया ये खूबसूरत पोस्ट

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक नया मेहमान आ गया है. अनुष्का दोबारा मां बन गई हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है.

anushka sharma

anushka sharma

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में एक नया मेहमान आ गया है. अनुष्का दोबारा मां बन गई हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा में थी. बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं. हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी. यही वजह थी कि अनुष्का काफी समय से नजर नहीं आ रही थीं और विराट के साथ क्रिकेट टूर में भी शामिल नहीं हुई थीं.

अनुष्का और विराट शेयर किया ये खूबसूरत पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अब दोनों ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन का ऐलान कर दिया है. कपल ने अपने जॉइन बयान में लिखा, ‘बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है. हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं. प्यार, विराट और अनुष्का.’

2021 में बेटी को दिया जन्म

अनुष्का और विराट ने साल 2017 में एक इंटीमेट सेरेमनी में इटली में शादी की थी. जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया. शादी के बाद से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई जीरो थी.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital