मनोरंजन

अनंत अंबानी की शादी में अरिजीत सिंह और रिहाना बांधेंगे अपने सुर से समां, जादूगर डेविड दिखाएंगे हैरत अंगेज कारनामें

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: दिग्गद बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इसी साल अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट संग गुजरात के जामनगर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इस सपनों जैसी वेडिंग पर दुनियाभर की नजर होगी. इसके अलावा इस ग्रांड वेडिंग से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स में रिहाना और अरिजीत सिंह जैसे सितारे अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शादी में कौन-कौन से सेलेब्रिटी बतौर मेहमान पहुंचेंगे.

कपल का प्री वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक होंगे. हाल ही में कपल का प्री वेडिंग कार्ड भी वायरल हुआ था. इस बीच अंबानी परिवार की इस ग्रैंड शादी में खूब रंग जमने वाला है. इसके अलावा अनंत और राधिका के प्री वेडिंग इवेंट्स में बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखरेने वाले हैं. इस लिस्ट में अरिजीत सिंह, रिहाना, प्रीतम दा और हरिहरन का नाम शामिल है.

अरिजीत सिंह और रिहाना लगाएंगे सुर

अनंत अंबानी और उनकी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट की शादी में अरिजीत सिंह और रिहाना अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं. अरिजीत सिंह का नाम जहां बॉलीवुड के कुछ सबसे सक्सेसफुल सिंगर्स में गिना जाता है तो रिहाना का नाम भी वर्ल्ड फेमस है. लेकिन अब देखना ये होगा कि क्या दोनों मंच पर सुर से सुर मिलाते दिखाई देंगे या फिर ड्यूएट करते दिखाई देंगे. अरिजीत सिंह जहां अपनी आवाज से सबका मन मोह लेते हैं तो वहीं रिहाना भी अपनी आवाज से लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देती हैं. दोनों सिंगर्स की मौजूदगी अटेंशन सीकिंग रहेगी.

ये भी पढ़ें:सस्पेंस से भरी फिल्म ‘क्रू’ से तब्बू, करीना और कृति सेनन का पोस्टर रिलीज, इस बार कहानी थोड़ी हटके

होश उड़ाने आएंगे जादूगर डेविड

जहां दुनिया के कुछ कामयाब सिंगर्स स्टेज पर अपनी सिंगिंग से अपना जलवा दिखाएंगे वहीं दूसरी तरफ जादूगर डेविड व्लेन भी अपनी कमाल की ट्रिक्स से सबके होश उड़ा देंगे. साथ ही साथ अपने जादू से सबका दिल जीत लेंगे. इसके अलावा अंबानी परिवार के किसी भी फंक्शन में फैंस की नजर वॉलीवुड सितारों पर जरूर होती है तो इस शादी में भी बॉलीवुड से कई दिग्गजों को न्यौता दिया गया है.

कौन-कौन से सेलेब्रिटी होंगे मौजूद?

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और महानायक अमिताभ बच्चन तो इस फंक्शन में होंगे ही, साथ ही अक्षय कुमार, रजनीकांत, सैफ अली खान, ट्विंकल खन्ना, सलमान खान और माधुरी दीक्षित भी इस शादी में नजर आएंगी. इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन, काजोल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल और कटरीना कैफ को भी इस वेडिंग में स्पॉट होंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

34 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago