Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सस्पेंस से भरी फिल्म ‘क्रू’ से तब्बू, करीना और कृति सेनन का पोस्टर रिलीज, इस बार कहानी थोड़ी हटके

Crew posters: बॉलीवुड एक्ट्रसेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. आज 23 फरवरी को करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया.

crew poster

crew poster

Crew posters: बॉलीवुड एक्ट्रसेस करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. आज 23 फरवरी को करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया. अब फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. आखिरकार इस फिल्म से तीनों एक्ट्रेसेस का लुक सामने आ गया है. हालांकि, इन तीनों के किरदार के साथ जो कुछ लिखा गया है उससे साफ है कि एयर होस्टेट के लिबास में दिख रहीं इन एक्ट्रेसेस के किरदार के साथ कुछ बड़ा सस्पेंस है.

फिल्म Crew का पहला पोस्टर आया सामने

रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘क्रू’ का ताजा पोस्टर शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है- चेक-इन करने के लिए रेडी रहिए, क्रू के साथ उड़ान भरने का वक्त आ गया है. करीना ने तीनों एक्ट्रेसेस के पोस्टर्स शेयर किए हैं. करीना की तस्वीर के साथ लिखा है- स्टील इट, तब्बू के पोस्टर के साथ लिखा गया है- रिस्क इट और कृति के पोस्ट में है- फेक इट. अब इसकी कहानी क्या है इसका खुलासा टीजर और ट्रेलर के साथ ही लगेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SIFRA (@kritisanon)

फिल्म के स्टार कास्ट

इसमें करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा, , एकता कपूर, शोभा कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर इसमें स्पेशल अपीयरेंस करते दिखेंगे. मूवी को निधि मेहरा और मेहुल सूरी ने लिखा है. मूवी को निधि मेहरा और मेहुल सूरी ने लिखा है.

इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म ‘क्रू’, 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ‘क्रू’ न केवल अपने स्टार-स्टडेड कास्ट के लिए, बल्कि भारत में विभिन्न शूटिंग लोकेशन्स के लिए भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई शामिल है. बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क प्रतिभाशाली निर्देशक राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को बड़े पर्दे पर लाने के लिए साथ आए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital