देश

‘तुमने हमको सीएम बनाया हमने तुम्हारी सरकार बचाई…’ जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, जानें वजह

Jitan ram Manjhi Slams CM Nitish Kumar: बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद से ही जीतनराम मांझी संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. उनकी पार्टी हम के 4 विधायक भी सरकार के समर्थन में हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने बेटे संतोष सुमन को भारी-भरकम मंत्रालय नहीं देने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने खुली सभा में मंच पर बयान दिया था. अब ऐसा ही एक बयान उन्होंने फिर से दिया है. मांझी ने एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि तुमने हमें सीएम बनाया था हमने तुम्हारी सरकार बचाई अब हिसाब बराबर.

पूर्व सीएम मांझी ने एक कार्यक्रम में कहा कि दूसरों के चक्कर में आकर मुझे बाहर कर दिया. बहुमत साबित करने के लिए 122 वोट चाहिए थे. और सरकार के पद्वा में पड़े 125 वोट. इन 125 में से 4 हमारा था अगर हट जाता तो 121 वोट ही उनके पास होता और उनकी सरकार गिर जाती. उन्होंने हमको सीएम बनाया था. अब हमनें भी एहसान चुका दिया है.

जातिगत सर्वे पर भी हुए थे आमने-सामने

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी के बीच समय-समय पर टकराव देखने को मिला है. कुछ दिनों पहले जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे तो वे विधानसभा में जीतनराम मांझी को लेकर बेहद नाराज हो गए थे. इसके बाद उन्होंने मांझी को अपमानित करते हुए कहा कि इसको कौन जानता था, ये तो मेरी मूर्खता के कारण सीएम बन गया.

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जातिगत सर्वे के दौरान हुआ था. जब विधानसभा में जातिगत सर्वे पर सवाल उठाए जाने पर नीतीश कुमार नाराज हो गए थे. इसके बाद नीतीश अपनी सीट पर खड़े हुए कहा कि ये बोलता है कि हम सीएम थे, मेरी मुर्खता के कारण ही ये सीएम बन पाए थे. इसे कोई समझाएं.

गौरतलब है कि 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इसके बाद जीतनराम मांझी को सीएम बनाया था. तब जीतनराम जेडीयू का हिस्सा थे. हालांकि 9 महीने बाद ही उन्हें सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार से नाराज होकर हम पार्टी की स्थापना की थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

18 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

40 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

1 hour ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

1 hour ago