मनोरंजन

‘आर्टिकल 370’ ने सिर्फ 3 दिन में की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रैक’ की हालत हुई पतली, जानें कितना रहा कलेक्शन

Article 370 Box Office Collection Day 3: इन दिनों सिनेमाघरों में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ रिलीज हुईं है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई है, जिसकी वजह से दोनों में टकराव हो रहा है. अब इन फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन बीत गए है और पहला संडे भी बीत गया है. ऐसे में आइए जानते हैं ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक’ का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा.

‘आर्टिकल 370’ का तीसरे दिन की बंपर कमाई

‘आर्टिकल 370’ सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले दिन विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ से टक्कर हुआ था. हालांकि यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है. आर्टिकल 370 ने तीसरे दिन 9.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ आर्टिकल 370 का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 22.80 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:रकुल प्रीत सिंह की ‘पहली रसोई’ की झलक आई सामने, नई नवेली दुल्हन ससुरालवालों के लिए बनाई ये डिश

‘क्रैक’ ने तीसरे दिन सिर्फ इतनी की कमाई

विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक’ ने रिलीज से पहले काफी प्रमोशन किया था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. दरअसल इस फिल्म को यामी की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. यामी की फिल्म जहां सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है तो वहीं  ‘क्रैक’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद खराब है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘क्रैक’ ने रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 49.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसने 2.15 करोड़ कमाए. वहीं अब ‘क्रैक’ की रिलीज के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ‘क्रैक’ ने रिलीज के तीसरे दिन 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ ‘क्रैक’ का तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब 8.80 करोड़ रुपये हो गया है.

आर्टिकल 370 से बेहद पीछे क्रैक

फिल्म के आंकडों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है, लेकिन ‘क्रैक’ के लिए कमाई करना बेहद मुश्किल लग रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’, यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को पछाड़ पाएगी या फिर धीरे-धीरे इसकी कमाई और भी कम हो जाएगी.

आर्टिकल 370 स्टार कास्ट

‘आर्टिकल 370′ में यामी गौतम, प्रियामणि, किरण करमरकर सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. इस फिल्म में जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाए जाने के दौरान सरकार के सामने आई मुश्किलों को दिखाया गया है साथ ही फिल्म में कश्मीर में फैले आतंकवाद पर भी चोट की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

5 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago