बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत.
Famer Protest Punjab Haryana tractor rally: पंजाब किसान मजदूर संघर्ष की अगुवाई में हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर पंजाब के 2500 से अधिक किसान पिछले 14 दिन से दिल्ली कूच के लिए बैठै है. इस बीच आज बीकेयू और अन्य किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है. बता दें कि पंजाब के किसान एमससपी की कानूनी गारंटी समेत एक दर्जन मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए अड़े हैं. हालांकि प्रशासन की मजबूत किलेबंदी के आगे उनकी एक नहीं चल पा रही है.
इस बीच किसान संगठन भी खनौरी बाॅर्डर पर अपनी मांगों को लेकर डब्ल्यूटीओ का पुतला जलाएंगे. इसके अलावा किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसान सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे. हालांकि इस विरोध को लेकर बीकेयू पिछले कई दिनों तैयारी कर रही थी. हालांकि पुलिस ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं.
ये भी पढ़ेंः जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा और बीकेयू के आह्वान पर हो रहा है. किसान हरिद्वार से लेकर गाजीपुर बाॅर्डर तक ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाएंगे और ट्रैक्टरों दिल्ली की ओर मुहं करके खड़ा करेंगे. सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे किसानों के कब्जे में रहेगा. ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है.
बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं तीन जिलों की कमान संभालेंगे. सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर में किसानों के साथ नेशनल हाइवे की 1 लेन पर कब्जा करने के बाद वे मेरठ जाएंगे. मेरठ के बाद टिकैत गाजियाबाद भी जाएंगे.
ये भी पढ़ेंः यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 घायल
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…