मनोरंजन

‘बाहुबली’ के कट्टप्पा निभाएंगे प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक का किरदार? एक्टर सत्यराज ने बताई सच्चाई

बाहुबली में कटप्पा का रोल निभाने वाले अभिनेता सत्यराज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, कई जगह ऐसा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक बनने जा रही है और इस फिल्म में पीएम का रोल सत्यराज करने वाले हैं. इन सब चर्चाओं के बीच एक्टर सत्यराज ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने खबर की सच्चाई बताई है. हाल ही में एक तमिल वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने पीएम मोदी का किरदार निभाने की खबरों को लेकर जवाब दिया. हालांकि, इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सत्यराज करेंगे प्रधानमंत्री का रोल?

मिन्नम्बलम के साथ एक इंटरव्यू में सत्यराज ने कहा कि वो खुद इस तरह की खबरों से हैरान हैं. उन्होंने कहा, ‘ये खबर कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में एक्टिंग कर रहा हूं, मेरे लिए भी न्यूज ही है. पीएम मोदी का किरदार निभाने के लिए मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है. लोग सोशल मीडिया पर रैंडम खबरें फैलाते रहते हैं.’ सत्यराज ने सोशल मीडिया को अफवाहें फैलाने का जिम्मेदार बताते हुए कहा, ‘पहले अख़बार ऐसी कहानियां लेकर आते थे- ‘युवा महिला की ह्त्या… क्या इसके पीछे है कोई नाजायज संबंध?’ इसी तरह, सोशल मीडिया अब बिना सिर-पैर की अफवाहों की जगह बन चुका है.’

कटप्पा बनेंगे पीएम मोदी क्या है सच्चाई

एक्टर सत्यराज बाहुबली सीरीज में कटप्पा का किरदार निभा कर मशहूर हो चुके हैं. इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के पिता के रोल में भी उन्हें भी देखा गया था. अब सत्यराज पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाते दिख सकते हैं. सत्यराज से पहले विवेक ओबेरॉय ने मोदी की बायोपिक में काम किया था. हालांकि, इस फिल्म और रोल के लिए उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: सर्जरी के बाद दर्द से कराह रही राखी सावंत की हालत हुई खराब, एक्स हसबैंड रितेश ने किया दावा, कहा-जान से मारने की…

एक्टर सत्यराज के बारे में

इन दिनों सत्यराज अपनी अगली फिल्म ‘वेपन’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म में सत्यराज ने सुपर ह्यूमन का रोल निभाया है. फिल्म में राजीव मेनन और वसंत रवि जैसे कलाकार भी हैं. उनकी ये फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago