देश

“अब शांति मिली…” तांत्रिक के कहने पर महिला ने एक महीने के अंदर ले ली अपने दो भतीजों की जान, किया चौंकाने वाला खुलासा

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक महिला ने अपने ऊपर से प्रेत-आत्मा का साया उतारने के नाम पर एक महीने के अंदर अपने दो भतीजों की बलि दे दी. ये सब उसने तांत्रिक के कहने पर किया. फिलहाल पुलिस ने चाची और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन तांत्रिक अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के कैलावड़ा गांव से सामने आया है. यहां पर 17 मई को घर के अंदर से एक 7 साल के बच्चे का शव मिला था. इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने मौके की छानबीन की तो तांत्रिक क्रिया वाला सामान मिला था और एक चिट्ठी भी मिली थी जिस पर लिखा था अब शांति मिली … आत्मा को शांति मिले. इसके अलावा चाची के घर से पोटली मिली है, जिसमें कुछ चावल-दाल और कुछ नमक मिला है और एक पर्ची पर कुछ मंत्र लिखे हुए मिले हैं. बता दें कि मृतक सात साल के बच्चे के ही एक 5 साल के भाई का भी शव 24 अप्रैल को घर के अंदर से ही संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला था.

ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

बीमारी सोचकर परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार

अप्रैल में हुई बच्चे की मौत पर परिजनों ने सोचा था कि किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. तो वहीं जब दूसरे बच्चे की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही समझ में आया. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी चाची अंकिता और उसकी मां रीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और तांत्रिक रामगोपाल की तलाश की जा रही है.

भूत-प्रेत का साया था

पुलिस ने आरोपी से जब बच्चों की हत्या के बारे में पूछा तो चाची अंकिता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसके ऊपर किसी प्रेत आत्मा का साया था. इस पर उसकी तबियत दिन पर दिन खराब होती जा रही थी. इसी को देखते हुए उसकी मां तांत्रिक रामगोपाल के पास लेकर गई और यहीं पर उसका इलाज चल रहा था. अंकिता ने बताया कि तांत्रिक रामगोपाल के कहने पर ही उसने पहले 24 अप्रैल को अपने 5 साल भतीजे की हत्या चुन्नी से गला घोंट कर की लेकिन इसका कोई फायदा उसे नहीं हुआ तो तांत्रिक के कहने पर 17 मई को उसने अपने दूसरे भतीजे केशव की भी हत्या कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago