मनोरंजन

Bhabiji Ghar Par Hain फेम एक्टर सानंद वर्मा ने सुनाया भयावह अनुभव, कहा- 13 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: टीवी पर प्रसारित चर्चित शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनोखे लाल सक्सेना की भूमिका निभाने वाले कलाकार सानंद वर्मा ने अपने बचपन एक अप्रिय अनुभव का खुलासा किया है. उन्होंने जानकारी दी है कि वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे.

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने बताया कि मात्र 13 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था. उस घटना को याद करते हुए अभिनेता ने इसे एक भयानक याद बताया और कहा कि इसका उन पर गहरा प्रभाव डाला था.

सानंद ने कहा, ‘मेरे साथ एक बार क्रिकेट मैच के दौरान ऐसा हुआ था. जब मैं 13 साल का था तो मैं क्रिकेटर बनना चाहता था. मैं बिहार के पटना में एक क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी में गया. वहां एक बड़े आदमी ने मेरा शोषण करने की कोशिश की. मैं बहुत डर गया और भाग गया. तब से मैं क्रिकेट से दूर हूं.’

भयावह अनुभव

हालांकि इस घटना ने उन्हें असहनीय पीड़ा में डाल दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मजबूत भी बनाया है. उन्होंने कहा, ‘यौन शोषण एक ऐसी चीज है, जो एक बच्चे के दिमाग में हमेशा के लिए रहती है. यह एक ऐसा दर्द है जो कभी खत्म नहीं होता, लेकिन बात यह है कि आपको इससे उबरना होगा और आगे बढ़ना होगा. बचपन में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वह निश्चित रूप से एक भयानक याद है, क्योंकि मेरे साथ पहले भी कई भयानक चीजें घट चुकी हैं. जब इंसान इतना कष्ट सह लेता है तो उसके लिए कोई भी अन्य दर्द मायने नहीं रखता.’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा व्यक्ति बहुत लचीला हो जाता है, क्योंकि ईश्वर ने उसकी इतनी परीक्षा ली होती है कि वे बहुत मजबूत हो जाते हैं. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, मैंने अपनी जिंदगी में इतना कुछ सहा है कि मैं बहुत मजबूत हो गया हूं.’

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद

इस बीच सानंद वर्मा ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है और उन्होंने अपने सहकर्मियों से ‘दर्दनाक अनुभव’ सुना है. उन्होंने कहा, ‘यहां कास्टिंग काउच मौजूद है. मैं इस पर दो राय नहीं दे सकता, लेकिन सौभाग्य से मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है. किसी ने कभी भी मुझसे इस तरह से संपर्क नहीं किया है.’

सानंद वर्मा छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा हैं. ‘भाबीजी घर पर हैं’ के अलावा वह ‘लापतागंज’, ‘सीआईडी’ और ‘गुपचुप’ जैसे टीवी शो में भी नजर आए हैं. इसके अलावा वह ‘मर्दानी’, ‘बबली बाउंसर’, ‘रेड’, ‘छिछोरे’, ‘इंडिया लॉकडाउन’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

19 minutes ago

यूपी के 515 स्कूलों में छात्रों को मिलेगा वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता का प्रशिक्षण, योगी सरकार की नई पहल

UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…

28 minutes ago

राम कथा में SIR की एंट्री, जमकर भड़के बृजभूषण शरण सिंह; चंदौली में पारा हाई

Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…

37 minutes ago

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

53 minutes ago