मनोरंजन

Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने किया विनर का खुलासा! आयशा खान की हुई दोबारा एंट्री

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में नए साल की तरह हर दिन नया तमाशा होते नजर आ रहा है. कुछ हफ्तों में शो का फिनाले होने वाला है. ऐसे में मेकर्स और कंटेस्टेंट्स दोनों गेम को लेकर बेहद सीरियस हो गए हैं. हाल ही में शो में डबल एविक्शन भी देखने को मिला. बता दें वीकेंड का वार में घर से 2 लोग बेघर हो गए थे और अब घरवालों ने कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की भी छुट्टी कर दी है. पहले रिंकू धवन और नील भट्ट को वोटों की कमी के आधार पर निकाल दिया गया और बाद में घरवालों ने अनुराग डोभाल को बेघर कर दिया. वहीं शो के बीते एपिसोड में काफी झगड़े और ट्विस्ट्स एंड टर्न्स देखने को मिले.

नील बताया बिग बॉस का विनर

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद नील भट्ट ने घर के अंदर की कई बाते शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 17 के सबसे मजबूत खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया. नील भट्ट ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विनर को लेकर कहा कि बिग बॉस 17 के सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार हैं. नील ने कहा कि इन दोनों में से कोई एक बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठा सकता है, लेकिन दोनों अपने गेम में सुधार करना होगा.

क्यों बन सकते हैं विनर ?

मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 में आयशा खान को लेकर लगातार चर्चा बटोर रहे हैं. वहीं, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और सामर्थ जुरेल संग झगड़े को लेकर शो में हाइलाइट बने रहे हैं. नील भट्ट को लगता है कि अगर मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार ने अपना गेम ठीक कर लिया और वापिस सही ट्रैक पर लौट गए, तो ये विनर बन सकते हैं.

आयशा खान की दोबारा हुई एंट्री

बिग बॉस के घर में जैसे की आयशा खान की दोबारा एंट्री होती है तो सभी उसको देखकर खुश होते हैं. हालांकि आयशा, मुनव्वर से नाराज रहती हैं. वह अभिषेक से कहती हैं कि मुनव्वर बहुत ही झूठे इंसान हैं. पहले शादी की बात की और फिर सलमान खान के सामने पलट गए. फिर अनुराग ने आयशा को बताया कि मुनव्वर उसके घर से बाहर इलाज के लिए जाने के बाद हंस रहा था.

अंकिता लोखंडे ने आयशा से कही ये बात

वहीं अंकिता लोखंडे ने आयशा को बताया कि मुनव्वर और अनुराग की लड़ाई शुरू हो गई है. वहीं अंकिता ने अनुराग से कहा कि वह आग लगाना बंद करे. इसके बाद बिग बॉस सभी को चौक पर इकट्ठा होने के लिए कहते हैं. फिर वहां मन्नारा ने जो समर्थ के कान में कहा था, उसे पूरे घरवालों को बताया जाता है. फिर नॉमिनेशन्स का जिक्र होता है. बिग बॉस कहते हैं कि इसका अधिकार सबके पास नहीं होगा. सिर्फ कैप्टन ही इस बार नॉमिनेट कर पाएंगे.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

8 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

21 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

28 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

42 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

49 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago