दुनिया

Japan Earthquake 2024: नए साल की शुरूआत में ही जापान में बर्बादी का मंजर, भूकंप से 48 मौतें, 200 इमारतें जलीं; 32000 घरों की बिजली गुल

Earthquake In Japan: नए साल की पहली सुबह ही एशियाई देश जापान प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गया. यहां इशिकावा में रविवार (1 जनवरी) को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. उस दौरान वहां 140 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए…जिनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही. वहीं, समुद्र की ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों को बर्बाद कर डाला.

जापान टुडे के मुताबिक, आपदा की वजह से अब तक 48 जापानियों की मौत हो चुकी है और लगभग डेढ़ हजार लोग प्रभावित इलाकों से होकर गुजरने वाली बुलेट ट्रेन में फंसे हैं. चिंता की एक बड़ी वजह इलाके में न्यूक्लियर पावर प्लांट का होना है.

दरअसल, जापान में सोमवार को भूकंप तब आया जब वहां 6 दिन पहले यानी 27 दिसंबर को ही दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट काशिवाजाकी कारिवा पर लगा बैन हटा था. भूकंप के चलते वहां बिजली पोल टूट गए और आग लग गई. करीब 200 इमारतें जलकर नष्ट हो गईं. साथ ही 32000 घरों की बिजली गुल हो गई.

यह भी पढ़िए: नए साल के पहले दिन ही 7.5 तीव्रता के भूकंप से थर्राया जापान, घर-मकान तबाह, सुनामी का अलर्ट

जापान के इशिकावा में एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को घर वापस न लौटने की सलाह दी गई है. यहां पहला भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई. कुल 4 से अधिक तीव्रता के 21 झटके महसूस किए गए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

9 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

15 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

40 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

48 minutes ago