होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अभिनेता बॉबी देओल फिलहाल अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उन्होंने अबरार हक का खलनायक किरदार निभाया था. फिल्म में कोई डायलॉग न होने और सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद बॉबी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है. हालांकि, बॉबी देओल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट का ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इस वीडियो में बॉबी देओल जल्दबाजी में एयरपोर्ट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. तभी एक फैन उनके पास आता है और बॉबी उसे धक्का देकर दूर कर देते हैं. उनके व्यवहार से नेटिज़न्स हैरान हैं. इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर बॉबी को ट्रोल कर रहे हैं. एक ने कहा, ’25 साल में एक हिट फिल्म देने के बाद अभिनेता फैंस के साथ इस तरह व्यवहार करते हैं. दूसरे ने लिखा कि ‘सफलता उसके सिर चढ़ गई है.’ नेटिजन्स ने ये भी पूछा है कि ‘बॉबी को लॉर्ड क्यों कहा जाता है’.
कुछ दिनों पहले बॉबी देओल के भाई और एक्टर सनी देओल का भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. सनी देओल का यह वीडियो फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सामने आया था. एयरपोर्ट पर जब एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने पहुंचा तो सनी देओल उस पर भड़कते नजर आए. नेटिजन्स ने इसकी काफी आलोचना की.
ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे अक्षय कुमार, लेकिन शादी से पहले हो गया ब्रेकअप!
बाद में सनी ने इस पर सफाई भी दी और कहा कि मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था. कई बार ऐसी चीजें हुईं जिससे मुझे दुख हुआ लेकिन मुझे आगे बढ़ना पड़ा. बेशक फैंस आपसे प्यार करते हैं और हम भी अक्सर सेल्फी क्लिक करने के बाद भी वह वहां से हिलते नहीं है. ऐसे समय में मैं यह नहीं सोचता कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है. मुझे आगे बढ़ने दो, मैं बस इतना ही सोच सकता हूं. कृपया इसे समझें. फैंस के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…