शैतान फिल्म का पोस्टर.
अजय देवगन (Ajay Devgn) के लीड रोल वाली फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) कल 8 मार्च को रिलीज हो रही है. इस Supernatural Thriller में अजय के अलावा आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदिवाला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
फिल्म का ट्रेलर आने के बाद पता चल गया था कि यह काले जादू (Black Magic) पर आधारित है. यह साल 2023 में आई गुजराती भाषा की फिल्म ‘वश’ (Vash) का रीमेक है.
इस बीच सेंसर बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म को U/A रेटिंग दी है. इस रेटिंग के तहत मॉडरेट एडल्ट कंटेंट वाली फिल्में शामिल की जाती हैं, जो नेचर में हल्की होती हैं. पैरेंटल गाइडेंस के बिना इन फिल्मों को 12 से से कम उम्र के बच्चे द्वारा देखा जाना उचित नहीं माना जाता है.
सर्टिफिकेट देने के बाद सेंसर बोर्ड (Censor Board) ने फिल्म के निर्माताओं ने इसमें कुछ बदलाव करने की भी सलाह दी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में इस डिस्क्लेमर के साथ एक वॉयरओवर जोड़ने के लिए कहा है, जिसमें यह बताया गया हो कि फिल्म काले जादू का न तो समर्थन करती है और न ही इसे प्रोत्साहित करती है.
निर्देशक विकास बहल को एक अपमानजनक शब्द को चीख से बदलने के लिए कहा गया है. इसके अलावा ‘शैतान’ के एक दृश्य ने सेंसर बोर्ड को मुंह से खून बहने वाले दृश्यों में 25 प्रतिशत तक की कटौती करने की भी सलाह दी है. साथ ही शराब के सेवन पर भी संदेश शामिल करने का निर्देश दिया गया है. इन बदलावों के बाद फिल्म 132 मिनट की हो जाएगी.
‘शैतान’ का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है. फिल्म की कहानी आमिल कीयान खान और कृष्णदेव याज्ञनिक ने लिखी है. संगीत अमित त्रिवेदी का है. सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा सुधारक रेड्डी और याक्कंती पर था. फिल्म का संपादन संदीप फ्रांसिस ने किया है.
यह फिल्म फरवरी 2023 में आई गुजराती भाषा की फिल्म ‘वश’ की रिमेक है, जिसका निर्देशन कृष्णदेव याज्ञनिक ने किया था, जिन्होंने ‘शैतान’ फिल्म को लिखा भी है. फिल्म में जानकी बोदिवाला, हीतू कनोडिया, नीलम पांचाल, अरयाब सांघवी और हितेन कुमार प्रमुख भूमिका में थे.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…