मनोरंजन

Raju Srivastava Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए कॉमेडी किंग राजू

नई दिल्ली– कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पंचत्व में विलीन हो गए है. दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट पर करीब 12 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. राजू के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी.  राजू को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर यूपी के पर्यटन मंत्री के अलावा कॉमेडी औऱ फिल्मी दुनिया के तमाम कलाकार मौजूद रहे. राजू श्रीवास्तव के गृह निवास कानपुर से पहुंचे उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने अपने चहीते राजू को नम आंखों से विदाई दी. उनके  प्रशंस्कों ने राजू अमर रहे के नारे लगाए. इस भावुक पल ने सभी की आंखें नम कर दी.

 

दुनिया को हंसाने वाल रुला गया

दुनिया को अपने किरदारों और चुटकलों से हंसाने वाले सितारे राजू दुनिया को अलविदा कहकर हमें रुला गए. हम सब राजू के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था. राजू के अंतिम संस्कार में उनका परिवार ग़मज़दा हैं. परिवार के लोगों को इस दुख की घ़ड़ी में हौसला देने के लिए शमशान घाट पर फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, हास्य कलाकार सुनील पाल औऱ एहसान कुरैशी मौजूद थे. उन्होंने अपने दोस्त राजू को नम आंखों से विदाई दी.

 

 

शैलेश लोढ़ा ने किया याद

कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरा देश गहरे शोक में है. कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर रहा है कि राजू अब हमारे बीच नहीं है. फिल्मी सितारों, राजनेताओं से लेकर उनके दोस्त सभी उनसे जुड़े अपने पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं. एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा ने अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने राजू को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर   पोस्ट करते हुए लिखा..

राजू का असली नाम सत्य प्रकाश था

राजू भले ही शारीरिक रुप से अब हम सब के बीच अब नहीं हैं, लेकिन वो हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगें. उन्होनें करोड़ों लोगों से जो हंसी और मुस्कुराहट का रिश्ता जोड़ा था वो हमेशा कायम रहेगा. अपने सबसे पॉपुलर किरदार गजोधर भैय्या से हर एक के दिल पर छा जाने वाले राजू का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. राजू उनके घर का नाम था लेकिन उन्होंने जब कॉमेडी का सफर शुरु किया तो उन्हे स्टेज पर लोग राजू नाम से ही बुलाते थे. इस तरह से वो अपने पेट नेम राजू श्रीवास्तव के नाम से दुनिया में मशहूर हो गए.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago