मनोरंजन

आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह का दोस्त संजय सिंह गिरफ्तार, एक्ट्रेस की मां ने दर्ज कराया था केस

Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की संदिग्ध मौत के मामले में सिंगर समर सिंह के बाद उसके दोस्त संजय सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संजय सिंह को बनारस से गिरफ्तार किया. एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या सिंगर समर सिंह और संजय सिंह ने करवाई है. मधु दुबे ने दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर सिंह का कोई पता नहीं चल पा रहा था. पुलिस सिंगर की तलाशी में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी. इस बीच, बीते शुक्रवार को पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

इसके पहले, यूपी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था. वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. वहीं गिरफ्तारी के बाद समर सिंह को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

समर सिंह ने हाई कोर्ट में भी दायर की है याचिका

सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अपने बचाव में इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सूत्रों के मुताबिक, सिंगर ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के अधीन समर सिंह और उनके भाई ने ये याचिका डाली है. समर सिंह देश छोड़कर फरार न हो जाएं, इसलिए आकांक्षा दुबे मौत के मामले में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: पीएम पद पर ‘बात’ नहीं तो कैसे बनेगी बात? ममता और केसीआर को कैसे मनाएंगे नीतीश?

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं. होटल के कमरे में एक्ट्रेस की लाश फांसी के फंदे से लटकती पाई गई थी. इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी. वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago