Bharat Express DD Free Dish

Lock upp 2 में बीवी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे गोविंदा, बोले- “ये सीने पर मारना चाह रही थी, तो मार ले…”

ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के नए प्रोमो में बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के लिए विजिटर बनकर पहुंचे हैं. स्टेज पर होस्ट फराह खान के ‘सुपारी’ वाले सवाल पर गोविंदा ने अपने सिग्नेचर मजाकिया अंदाज में जवाब देकर सबका दिल जीत लिया.

Lock upp 2, Govinda, Sunita Ahuja

Govinda in Lock upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘Lock upp 2’ इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रहा है. शो में रोज नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिसने दर्शकों को स्क्रीन से चिपका कर रखा है. हालिया एपिसोड में जहां आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे वहीं अब मेकर्स ने एक ऐसा प्रोमो जारी कर दिया है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. शो के अपकमिंग जजमेंट डे एपिसोड में बॉलीवुड के चीची यानी गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का हौसला बढ़ाने शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

गोविंदा ने जीता सबका दिल

मेकर्स की तरफ से आए नए प्रोमो में शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख स्टेज पर गोविंदा का बेहद खुशी से वेलकम करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को लेकर कई मजेदार बातें शेयर कीं. दरअसल हाल ही में सुनीता ने शो के अंदर एक अजीबोगरीब बयान दिया था जिस पर मजे लेते हुए फराह खान ने गोविंदा से सवाल किया कि, “सुनीता ने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो कोई?”

इस सवाल पर गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “मैं जेब में लेकर आया हूं.” जब फराह ने दोबारा हंसते हुए पूछा, “गोली लाए हो?” तो गोविंदा बोले, “ये सीने पर मारना चाह रही थी, तो मार ले पूरा!” गोविंदा और फराह की यह जुगलबंदी देखकर जेल के अंदर बैठी सुनीता आहूजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. हालांकि प्रोमो में गोविंदा सिर्फ स्टेज पर ही दिखाई दिए हैं वह जेल के अंदर सुनीता से मिलने जाएंगे या नहीं यह सस्पेंस अभी बरकरार है.

ये भी पढ़ें- आमिर का पत्नी गौरी के लिए खास सरप्राइज! 256 घंटे में बनी रूबी रिंग, जड़े हैं 40 असली हीरे

क्या घर जाने की जिद पड़ेगी भारी?

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुनीता आहूजा शो के अंदर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. वह कई बार कैमरे के सामने रोते हुए कह चुकी हैं, “मुझे अपने घर जाना है प्लीज मुझे कोई इस शो से बाहर कर दो.” इतना ही नहीं उन्होंने एक एपिसोड में यह भी कबूल किया था कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने से मना किया था और जब भी वह अपने पति की बात नहीं मानती हैं उन्हें पछताना ही पड़ता है. सुनीता के इस लगातार रोने-धोने और ढीले पड़ते गेम को देखते हुए घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें इस हफ्ते सीधे एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read