दृश्यम 2
Drishyam 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज मूवी दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लीक हो गई है. फिल्म दृश्यम 2 को लेकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे है. फिल्म लीक होने की वजह से मेकर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) 18 नवम्बर के दिन अपनी नई फिल्म दृश्यम 2 लेकर दर्शकों के सामने आए हैं, जिसमें श्रिया सरन और तब्बू (Tabu) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसका दूसरा भाग बनाया है.
दृश्यम 2 (Drishyam 2) के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था, जिस कारण मेकर्स को लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. फिल्म को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि फिल्म डारेक्टर के चेहरों पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही हैं क्योंकि फिल्म दृश्यम 2 की अच्छी ओपनिंग हो रही है.
दृश्यम 2 के मेकर्स जहां फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से काफी खुश हैं, वहीं (Tamilrockers) और फिल्मीजिला (Filmyzilla) नाम की वेबसाइट्स जल्द ही इनकी परेशानी का सबब बन सकती हैं.
हालांकि ये वेबसाइट्स बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज के साथ ही लीक करने के लिए कुख्यात हैं. खबरों की मानें तो तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला ने अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 भी लीक कर दी है, जिस कारण मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हो सकता है.
इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी साइट्स की वजह से ही अच्छा बिजनेस नहीं किया है क्योंकि इन साइट्स ने रिलीज के साथ ही उन फिल्मों को इंटरनेट पर लीक कर दिया था.
फिल्मों के लीक होने की वजह से बिजनेस में काफी नुकसान हुआ और उनकी कमाई नहीं हो पाई. इन दिनों दर्शक बॉलीवुड फिल्मों के लिए वैसे ही घरों से कम निकल रहे हैं, ऊपर से तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला जैसी वेबसाइट्स उन्हें लीक करके भारी नुकसान पहुंचा रही हैं.
अजय देवगन की दृश्यम 2 एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसको आखिर तक देखना जरूरी है. ऐसे में फिल्म का लीक होना इसके मेकर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…