Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Drishyam 2: फुल HD क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हुई ‘दृश्यम-2’, तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम से धड़ाधड़ डाउनलोडिंग जारी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज मूवी दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लीक हो गई है.

Drishyam 2

दृश्यम 2

Drishyam 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज मूवी दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लीक हो गई है. फिल्म दृश्यम 2 को लेकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे है. फिल्म लीक होने की वजह से मेकर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इन कलाकारों की अहम भूमिका

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) 18 नवम्बर के दिन अपनी नई फिल्म दृश्यम 2 लेकर दर्शकों के सामने आए हैं, जिसमें श्रिया सरन और तब्बू (Tabu) जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसका दूसरा भाग बनाया है.

अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर

दृश्यम 2 (Drishyam 2) के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था, जिस कारण मेकर्स को लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. फिल्म को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि  फिल्म डारेक्टर के चेहरों पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही हैं क्योंकि फिल्म दृश्यम 2 की अच्छी ओपनिंग हो रही है.

दृश्यम 2 के मेकर्स जहां फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से काफी खुश हैं, वहीं (Tamilrockers) और फिल्मीजिला (Filmyzilla) नाम की वेबसाइट्स जल्द ही इनकी परेशानी का सबब बन सकती हैं.

करोड़ों का हो सकता है नुकसान

हालांकि ये वेबसाइट्स बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज के साथ ही लीक करने के लिए कुख्यात हैं. खबरों की मानें तो तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला ने अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 भी लीक कर दी है, जिस कारण मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हो सकता है.

इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी साइट्स की वजह से ही अच्छा बिजनेस नहीं किया है क्योंकि इन साइट्स ने रिलीज के साथ ही उन फिल्मों को इंटरनेट पर लीक कर दिया था.

फिल्मों के लीक होने से बिजनेस में हुआ नुकसान

फिल्मों के लीक होने की वजह से बिजनेस में काफी नुकसान हुआ और उनकी कमाई नहीं हो पाई. इन दिनों दर्शक बॉलीवुड फिल्मों के लिए वैसे ही घरों से कम निकल रहे हैं, ऊपर से तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला जैसी वेबसाइट्स उन्हें लीक करके भारी नुकसान पहुंचा रही हैं.

अजय देवगन की दृश्यम 2 एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसको आखिर तक देखना जरूरी है. ऐसे में फिल्म का लीक होना इसके मेकर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital