होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार आमिर अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही शादी करने वाली हैं. इरा खान नुपुर शिखरे से शादी कर रही हैं. इरा खान और नुपुर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार ये सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खास तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं. इसमें यह भी देखा जा सकता है कि आमिर खान के घर पर शादी की तैयारियां हो रही है.
हाल ही में आमिर खान की बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसी अफवाह थी कि इरा खान और नुपुर 3 जनवरी 2024 को शादी करेंगे. अभी वायरल हुए शादी के कार्ड से साफ है कि शादी 3 जनवरी 2024 को नहीं बल्कि 13 जनवरी 2024 को है. आमिर खान की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होता नजर आ रहा है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह शादी कहां होगी. कुछ दिनों पहले मुंबई में आमिर खान की लाडली का इंगेजमेंट रखा गया था. बता दें कि इस मौके पर बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे.
इन दिनों इरा के शादी का कार्ड काफी जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है कि उनकी शादी का डेट लिखा हुआ है. इस वायरल वेडिंग फ़्लायर में मेहमानों से उपहार न लाने के लिए कहा गया है. इरा खान हमेशा खबरों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में इरा खान ने साफ किया था कि उन्हें फिलहाल कोई विचार नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करना चाहिए. कुछ दिनों पहले इरा खान को नुपुर शिखरे के साथ राजस्थान में मस्ती करते हुए देखा गया था. सोशल मीडिया पर भी इरा खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. इरा खान हमेशा अपने फैन्स के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. फैंस इरा खान की शादी का इंतजार कर रहे हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…