Categories: नवीनतम

चुनाव आयोग ने NCP शरद चंद्र को ‘तुरही बजाता हुआ आदमी’ का सिंबल दिया, शरद पवार बोले- हमारे लिए गर्व की बात

NCP Sharadchandra Pawar New Symbol: चुनाव आयोग ने गुरुवार 22 फरवरी को एनसीपी शरदचंद्र पवार को नया चिन्ह तुरही बजाता हुआ आदमी का सिंबल पार्टी को अलाॅट किया है. जानकारी के अनुसार पार्टी लोकसभा चुनाव में इसी सिंबल के सहारे मैदान में उतरेगी. शरद पवार ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है. बता दें कि चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजीत गुट को असली एनसीपी बताते हुए शरद पवार गुट को एनसीपी शरदचंद्र पवार नाम दिया था.

बरगद के पेड़ पर नहीं बनी बात

पार्टी के नाम के साथ ही चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को तीन सिंबल प्रस्तावित किए थे. इनमें बरगद का पेड़, उगता हुआ सूर्य और कप-प्लेट शामिल थे. हालांकि बरगद के पेड़ पर वीएचपी ने आपत्ति जताई थी. वीएचपी ने कहा कि बरगद का पेड़ उनके संगठन का रजिस्टर्ड सिंबल है.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद कराया गया था भर्ती

चुनाव आयोग द्वारा अजीत गुट को असली एनसीपी बताने के बाद शरद पवार ने कहा कि आयोग ने सिंबल भी छीना और पार्टी भी किसी और को दे दी. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि पार्टी की स्थापना करने वाले के पास ना तो पार्टी का सिंबल रहा और ना ही नाम. पूरी पार्टी ही उनको दे दी.

19 फरवरी को हुई थी सुनवाई

चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजीत गुट को असली एनसीपी बताया था. इसके बाद शरद पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी. 19 फरवरी को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अजीत गुट से जवाब मांगा था. इसके अलावा चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि एक सप्ताह के भीतर शरद पवार गुट को चुनाव चिन्ह अलाॅट किया जाए. कोर्ट ने भी अगले आदेश शरद गुट को नया नाम अलाॅट करने को कहा था.

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Varanasi: काशी में आधी रात को ‘प्रधान सेवक’ ने नई परियोजना का ऐसे किया निरीक्षण, CM योगी भी रहे साथ- VIDEO

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago