मनोरंजन

इतने सालों से करिश्मा कपूर को गलत नाम से बुलाते हैं लोग, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा, जानें क्या है सही नाम

Karisma Kapoor: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म में फैंस उनकी परफॉर्मेंस देख उनके कायल हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं करिश्मा कपूर अपनी फिल्म को लेकर दिए गए इंटरव्यू को लेकर भी लगातार चर्चाओं में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका सही नाम क्या है. जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं, उन्होंने खुद बताया है कि उनका सही नाम क्या है.

फैंस को नहीं पता करिश्मा का सही नाम (Karisma Kapoor)

सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर 90 के दशक की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी है, जिनमें राजा बाबू, दिल तो पागल है, हीरो नंबर वन, दुल्हन हम ले जाएंगे, कुली नंबर वन और जुबैदा जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. बता दें करिश्मा ने प्रेम कैदी से 1991 में शुरू हुए उनके करियर को 34 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन आज भी कई फैंस ऐसे हैं जिन्हें एक्ट्रेस का सही नाम नहीं पता है और वो उन्हें गलत नाम से पुकारते हैं. यह खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया है.

यह भी पढ़ें : जब इंडियन क्रिकेट टीम ने एक्ट्रेस Divya Dutta को किया इग्नोर, हरभजन सिंह के आने के बाद बदला माहौल

ये हैं एक्ट्रेस का सही नाम

दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ की स्टार कास्ट नजर आ रही है. इस वीडियो क्लिप में जब करिश्मा से पूछा गया कि आपके नाम का सही प्रनाउनसिएशन क्या है. तो एक्ट्रेस ने कहा, करिज्मा. इसे सुनकर सभी चौक जाते हैं. वहीं इस पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, मुझे भी आज ही पता चला. तब करिश्मा कहती हैं पंकज जी… इसके साथ ही सारा अली खान कहती हैं, आपने कभी किसी को सही नहीं किया. तो एक्ट्रेस कहती हैं. अब बहुत साल हो गए हैं, जो भी बुलाना है बुला लेते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

25 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

39 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

58 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago