अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक
Bollywood Stars Republic Day 2025: देश भर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर फिल्म जगत के तमाम सितारे भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए. बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने-अपने अंदजा में प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. सितारों को बधाई देने वाले कलाकारों की सूची में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी समेत फिल्म जगत के अन्य सितारों ने प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “विश्व के सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद! हैप्पी रिपब्लिक डे.” वीडियो में अभिनेता व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. अभिनेता ने वीडियो में मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ (1970) के गाने ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ को भी जोड़ा. गाने को गायक महेंद्र कुमार ने अपनी आवाज दी थी.
दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं. हमारे देश के इतिहास में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, जब हमने खुद को औपनिवेशिक शासन के कानूनों से मुक्त किया और अपना संविधान स्थापित किया जिसका हम पालन करते हैं. इस दिन हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं. इन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक संप्रभु गणराज्य के लिए इस बदलाव को संभव बनाया. आप सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं.”
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा- “गणतंत्र दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
अभिनेता अक्षय कुमार ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते फैंस को कहा कि स्वतंत्रता न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है.
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.”अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी.
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर हाथ में तिरंगा लिए अपनी एक तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारा संविधान: वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह शक्ति जो हमें अजेय बनाती है. संविधान – हमारी पहचान, हमारा अभिमान. साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी रील शेयर की, जिसमें वो हरे रंग के सूट में तिरंगा लहराते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि तिरंगा लहराते हुए एक ही बात याद आती है- ये देश मेरा घर है और इसकी शान मेरी पहचान.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…