मनोरंजन

सलमान खान से लेकर सिमी ग्रेवाल तक…बॉलीवुड सेलेब्स ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, बताया रियल हीरो

Ratan Tata: देश के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 साल के थे. कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. रतन टाटा के निधन की खबर जानकर देशभर में शोक की लहर है. इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है.

बॉलीवुड सेलेब्स ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए सलमान खान, अन्नया पांडे, गौहर खान, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सीतारों ने रतन टाटा को नम आंखों से विदाई दी है. सबने रतन टाटा को देश का रियल हीरो बताया है. वहीं अजय देवगन ने लिखा- विजिनरी के निधन पर दुनिया में शोक है. रतन टाटा की लीगेसी जनरेशंस को हमेशा इंस्पायर करेगी. भारत में उनका योगदान कल्पना से परे है. सर की आत्मा को शांति मिले.

सिमी ग्रेवाल का छलका दर्द

वहीं रतन टाटा की सबसे करीबी दोस्त रहीं सिमी ग्रेवाल ने भी दुख जताया है. उन्हें अपने दोस्त के जाने का बेहद गम है. सिमी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा वो कहते हैं तुम चले गए, तुम्हारे जाने के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा, मेरे दोस्त को फेरवेल. सिमी के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी दुखी है. यकीनन रतन टाटा के जाने की भरपाई कभी कोई नहीं कर पाएगा. सिमी अपने दोस्त रतन की हंबल पर्सनैलिटी और सादगी से बेहद प्रभावित रहा करती थीं.

ये भी पढ़ें: कभी चेहरे के रंग की वजह से Mithun Chakraborty को झेलना पड़ता था अपमान, जानिए फिर कैसे बदले हालात?

बिग बी ने रतन टाटा को किया याद

अमिताभ ने रतन टाटा को याद करते हुए लिखा- बस अभी रतन टाटा के निधन की जानकारी मिली. देर तक काम कर रहा था. एक दौर का अंत हो गया है. वो सबसे सम्मानजनक, हंबल और विजिनरी लीडर थे. उनके साथ शानदार यादें हैं, कई कैंपेन में हम मिले थे. मेरी प्रार्थनाएं हैं. इसी के साथ रणदीप हुड्डा ने लिखा- इंडिया का सबसे अहम इंसान, अपनी अपार संपत्ति के लिए नहीं, लेकिन अपने वैल्यूज के लिए. कभी पैसों का दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रहे. उनकी जिंदगी हमेशा लोगों को इंस्पायर करेगी.

रतन टाटा ने अपनी पर्सनैलिटी से लोगों को किया था प्रभावित

रतन टाटा आज भले ही नहीं रहे लेकिन बिजनेस जगत में उनका नाम हमेशा टॉप पर रहेगा. अधिक संपत्ति होने के बावजूद जितनी सादगी और विनम्रता के साथ वो रहते थे कभी भुलाया नहीं जा सकता. रतन टाटा को भारतीय उद्योग का पितामह कहा जाता था. अपनी पर्सनैलिटी से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया था. वे साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे थे. उन्होंने टाटा को इंटरनेशनल ब्रांड बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

8 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

17 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

29 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

30 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago