मनोरंजन

बॉलीवुड में काम करना चाहता है हॉलीवुड एक्टर, किस हीरोइन के साथ फिल्म चाहते हैं वह भी बताया

बॉलीवुड (Bollywood) का प्रभाव हॉलीवुड (Hollywood) पर पड़ने लगा है. यह बात का प्रमाण यह खबर है कि एक इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्टर ज़ैक एफ्रॉन (Zac Efron) ने बॉलीवुड यानी कि हिंदी सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई है.

इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि वह किस हीरोइन के साथ काम करना चाहते हैं. ज़ैक ने कहा कि वह भारतीय हीरोइन और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) के साथ काम करना चाहते हैं.

इंडिया टुडे से बातचीत में ज़ैक ने बताया कि वह प्रियंका को बहुत अच्छे से जानते हैं. उन्होंने उन्हें अमेजिंग और फैंटास्टिक एक्ट्रेस बताया और कहा कि उनके साथ काम कर उन्हें अच्छा लगेगा.

पहले भी प्रियंका के साथ कर चुके हैं काम

हालांकि ज़ैक इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं. 2017 में रिलीज इस अमेरिकी एक्शन कॉ​मेडी फिल्म का नाम बेवॉच (Baywatch) था. फिल्म में प्रियंका और ज़ैक के अलावा Dwayne Johnson प्रमुख भूमिका में थे.

ज़ैक हाल ही में Ricky Stanicky नाम की फिल्म में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है. एक्टर होने के अलावा वह सिंगर भी हैं. वह कॉमेडी में भी उतने ही प्रतिभाशाली हैं, उन्होंने ‘नेबर्स एंड नेबर्स 2: सोरोरिटी राइजिंग’, ‘डर्टी ग्रैंडपा’ और ‘17 अगेन’ सहित हिट फिल्मों में अभिनय किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

25 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

39 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

58 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago