साक्षी की हत्या का आरोपी (दाएं)
Sakshi Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपी साहिल ने 16 वर्षीय लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने साक्षी के शरीर पर चाकू से कई वार किए और उसके बाद नाबालिग के सिर को पत्थर से कुचल दिया था और फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस रूह कंपा देने वाली घटना को लेकर लोगों में रोष है और वे आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपनी बहनों की हालत देखकर किसी का भी खून खौलेगा, अगर किसी का खून नहीं खौलता तो वह मर चुका है. उन्होंने कहा, “मैंने न्यूज में पढ़ा, दिल बहुत दुखी है. लोग कहते हैं कि आप कट्टरवादी हैं, आप विवाद करते हैं और दंगा कराने जैसी बातें करते हैं. अपनी बहनों की यह हालत जब हम देखते हैं तो दुनिया का शायद ही कोई भाई होगा जिसका खून न खौलता होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि हमारा सनातन धर्म मारना नहीं बचाना सिखाता है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण करने आई बांग्लादेशी मुस्लिम महिला को धर्म न बदलने की सलाह दी थी.
बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि अभी हम मध्य प्रदेश के बालाघाट में कथा कर रहे थे, तो बांग्लादेश से एक मुस्लिम बहन आई. उसने कहा कि सनातन स्वीकार करना चाहती है, मैंने कहा कि आपको धर्म नहीं बदलना है. आप उसी धर्म में रहिए और हमारे सनातन के विचारों को पढ़िए. हमारा धर्म कभी अहित नहीं सिखाता. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारा सनातन धर्म कभी किसी की जान लेना नहीं सिखाता है.
बता दें कि साक्षी की निर्मम हत्या के वीडियो के अलावा साहिल का एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. नये सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साहिल को साक्षी के आने से कुछ मिनट पहले क्राइम सीन पर एक दोस्त के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है. वीडियो में साहिल उसी जगह अपने दोस्त से बात कर रहा है, जहां उसने बाद में साक्षी की हत्या की थी.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…