Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jacqueline Fernandez ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, जिम-स्विमिंग पूल समेत ऐसी हैं सुविधाएं, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं, जो कई साल से हिन्दी फ़िल्मों में काम कर रही हैं. उन्‍होंने सलमान के साथ कई फिल्‍मों में काम किया. अब उन्‍होंने मुंबई में घर खरीदा है.

श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज

Jacqueline Fernandez New House: श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मुंबई में अपने लिए एक नया आलीशान घर खरीदा है. वो घर उन्‍होंने मुंबई के बांद्रा में खरीदा है, जिसके अंदर जिम और स्विमिंग पूल समेत हर वो चीज है, जिसकी जरूरत होती है. जैकलीन के उस घर की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन का नया घर बांद्रा स्थित पाली हिल के पॉश इलाके में हैं, जहां कई बॉलीवुड सितारों के घर हैं. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के जुहू वाले घर में रह रही थी जिसे उन्होंने साल 2021 में लिया था. टाइम्स नाउ न्‍यूज के मुताबिक जैकलीन का नया घर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे स्टार्स के पड़ोस में है. इतना ही नहीं, जैकलीन का नया घर सलमान खान के अपार्टमेंट के भी नजदीक पड़ेगा.

खबरें ये भी आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह भी उस इलाके में शिफ्ट होने वाले हैं, जहां एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने घर खरीदा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका घर अंडर कंस्ट्रक्शन है.

करोड़ों की साज-सुविधा है इस घर में
जैकलीन के नए घर में स्विमिंग पूल और जिम की सुविधा है. एक रियल एस्टेट साइट के मुताबिक जैकलीन का नया घर पाली हिल के नवरोज बिल्डिंग में है. इस बिल्डिंग में सभी घर 1119 स्क्वायर फुट 2557 स्क्वायर फुट कारपेट एरिया में बने हैं. सभी अपार्टमेंट 3 बीएचके और 4 बीएचके के हैं. उनकी कीमत 12 करोड़ रुपये से शुरू होती है. जैकलीन ने जो घर खरीदा है, वहां क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जिम की फैसिलिटी मौजूद हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर छाई कार्तिक-कियारा की फिल्म, वीकेंड पर दर्शकों का मिला प्यार, तीसरे दिन हुई बंपर कमाई



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital