मनोरंजन

Jubin Nautiyal Health Update: सिर और पसली में आई थी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर जुबिन नौटियाल की तबीयत

Jubin Nautiyal: फेमस इंडियन सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल शुक्रवार की सुबह  एक दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  लेकिन प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के घायल होने की खबर जब से सामने आई है, तभी से उनके चाहने वाले लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं. बता दें, शुक्रवार को जुबिन जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो उस वक्त वह गिर गए, जिसके बाद उनकी कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आ गया. ऐसे में उनके फैंस काफी चिंतित हैं और उनकी सेहत के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं.

जुबिन ने दी अपनी सेहत की जानकारी

जुबिन ने अब खुद अपनी सेहत की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. जुबिन ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं. जुबिन के शेयर करते ही उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है, जिसमें वह हॉस्पिटल के ड्रेस पहने खाना खाते नजर आ रहे हैं. बता ये तस्वीर वायरल होते ही फैंस की खुशियों का ठिकाना नही है.

भगवान मुझे देख रहे थे

इस तस्वीर के साथ जुबिन नौटियाल ने अपने चाहने वाले फैंस को सेहत की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. भगवान मुझे देख रहे थे और उस घातक दुर्घटना से मुझे बचा लिया. मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं. आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद’.

ये भी पढ़ें- Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में आई चोट, जानिए कैसी है अब सिंगर की तबीयत

बता दें,जुबिन नौटियाल हाल के दिनों में ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, और ‘बना शराबी’ जैसे पॉपुलर ट्रेडिंग गानों के लिए सुर्खियों में हैं. वह बॉलीवुड के फेमस और यूथ के बीच सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं. हाल ही में जुबिन का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ है. उन्हें गुरुवार को ही योहानी के साथ सॉन्ग रिलीज इवेंट में देखा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago