मनोरंजन

काजोल की मां तनुजा ने धर्मेन्द्र को जड़ दिया था थप्पड़, कह डाला ‘बेशरम’, जानिए क्या है किस्सा

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले धर्मेंद्र इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आज हम आपको उनके मजाकिया अंदाज से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने वाले हैं, धर्मेंद्र की इसी आदत के कारण काजोल की मां तनुजा ने उन्हें एक बार थप्पड़ मार दिया था. जी हां, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन काजोल की मां तनुजा ने खुद यह किस्सा साझा किया और बताया कि जब धर्मेंद्र ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी, तो उन्होंने उन्हें बेशर्म कहा था. यह किस्सा फिल्म ‘चांद और सूरज’ की शूटिंग के दौरान का है. जब वह धर्मेंद्र और उनकी पत्नी के साथ पार्टी कर रही थीं.

धर्मेंद्र ने काजोल की मां तनुजा से किया था फ्लर्ट

तनुजा ने कहा कि ‘धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की और मैंने चौंककर उसे थप्पड़ मारा और कहा, ‘बेशरम!’ एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उनकी पत्नी प्रकाश कौर को जानती हूं, फिर भी उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. हालांकि, बाद में उन्हें अपनी हरकत पर शर्मिंदा होना पड़ा और कहा, ‘तनु, मेरी मां, मुझे माफ कर दो. प्लीज मुझे अपना भाई बना लो’ इसके बाद तनुजा ने धर्मेंद्र की कलाई पर काला धागा बांध दिया.

ये भी पढ़ें- Arvind Kumar Lapataganj: ‘लापतागंज के चौरसिया’ अरविंद कुमार नहीं रहे, शूटिंग लोकेशन पर जाते समय पड़ा दिल का दौरा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

माफ़ी मांगी और बहन बना लिया

आपको बता दें कि इस समय तक धर्मेंद्र की जिंदगी में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एंट्री नहीं हुई थी. धर्मेंद्र और तनुजा ने चांद और सूरज, मोहब्बत की कसम, बहारे फिर भी आएंगी, दो चोर और इज्जत जैसी फिल्में की हैं. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी. हालांकि, बाद में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पर्दे और असल जिंदगी में काफी हिट रही.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे धर्मेंद्र

अब धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र की जोड़ी जया बच्चन के साथ है, जो काफी समय बाद एक साथ नजर आ रहे हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago