मनोरंजन

महिलाओं के मुद्दों पर बनी Kiran Rao की फिल्म Laapataa Ladies पर करण जौहर का आया जबरदस्त रिव्यू, Advance Booking शुरू

Laapataa Ladies Advance Booking: किरण राव अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं, जिन्हें फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आपको बता दें 1 मार्च को फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को जीओ स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया गया है.

करण जौहर ने ‘लापता लेडीज’ के लिए कही यह बात

करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लापता लेडीज का पोस्टर साझा किया. पोस्टर के साथ निर्माता ने कैप्शन में अपना रिव्यू देते हुए कहा, ‘किरण राव और आमिर खान की यह फिल्म बहुत शानदार है. यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. मैं दावा करता हूं कि जब वर्ष 2024 के अंत में जाकर देखेंगे, तो लापता लेडीज सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल रहेगी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘किरण राव ने इस फिल्म को सहजता से निर्देशित किया है. ‘लापता लेडीज’ कॉमेडी, इमोशनल और संस्पेंस से भरपूर है. निर्माता, लेखक और फिल्म की पूरी टीम ने सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है. निर्माता ने दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए कहा, इस सप्ताहांत आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़ें और इस फिल्म को देखें. ‘लापता लेडीज’ की पूरी टीम को बधाई. किरण राव और आमिर खान को शुभकामनाएं.’

जानें फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बारे में

किरण राव की फिल्म की बात करें, तो ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है. लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं. जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago