देश

लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को मिला तोहफा, आज से इतने रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

LPG Cylinder Prices reduces: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले आम लोगों को तेल कंपनियों ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकारी तेल और गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती करने की घोषणा की है. इससे लोगों को महंगाई से राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दामों में 30 रुपए तक की कटौती की है. हालांकि यह दाम 19 किलो वाले काॅमर्शियल सिलेंडरों के कम हुए हैं. घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1764 रुपए हो गए हैं. वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 1879 रुपए मिलेंगे. मुंबई के लिए अब 1717 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि चेन्नई में यह 1930 रुपए में मिलेगा.

घरेलू सिलेंडरों में दाम पिछले महीने हुए थे कम

तेल कंपनियों ने यह कटौती लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले की है. ऐसे में काॅमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार 3 महीने से हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है. इससे पहले पिछले महीने केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कटौती की थी. पीएम मोदी ने 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में 100 रुपए कम करने का ऐलान किया था. अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपए में तो वहीं सामान्य उपभोक्ताओं को 800 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है.

ये भी पढ़ेंः ED स्वतंत्र संस्था…नोटों के ढेर पकड़े जा रहे…पीएम मोदी बोले- हमने इलेक्टोरल बाॅन्ड स्कीम बनाई तो चंदे के सोर्स पता चले

ये भी पढ़ेंः बिना वोटिंग के विधानसभा चुनाव कैसे जीत गए BJP के 10 प्रत्याशी? जानें, क्या है पूरा मामला

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

1 minute ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

24 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

27 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

43 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

53 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

54 minutes ago