देश

Tawang Clash: ‘LAC पर हालात हमारे नियंत्रण में’- तवांग में चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर पूर्वी कमान के प्रमुख का बयान

Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारत-चीन सेना के बीच झड़प के बाद भारतीय सेना की ओर से पहला बयान आया है. पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने साफ कहा कि सेना हमारे देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है. पीएलए (PLA) ने एलएसी (LAC) को पार किया था. इस दौरान हुई झड़प में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें आई हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख जनरल आरपी कलिता ने अपने बयान में कहा कि एक सैनिक के रूप में हम हमेशा देश की हिफाजत के लिए तैयार रहते हैं, भले शांति काल हो या संघर्ष का समय. हमारा मूलभूत काम किसी भी विदेशी या आंतरिक खतरे से क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखना है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है- जनरल आरपी कलिता

उन्होंने तवांग (Tawang Clash) मामले पर कहा कि हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है. उत्तरी सीमा समेत पूरी एलएसी (LAC) पर हालात स्थिर और हमारे नियंत्रण में है. बुमला में फ्लैग मीटिंग में हुआ समाधान ले. जनरल कलिता ने कहा कि टकराव का का स्थानीय स्तर पर समाधान हुआ. इसे लेकर बुमला में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई. हम सभी परिस्थितियों और आकस्मिक हालात से निपटने के लिए तैयार हैं. पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही.

ये भी पढ़ें : Tawang Clash: तवांग में भारतीय सेना ने ड्रैगन के नापाक मंसूबों को किया नाकाम, चीनी PLA को पीटकर भगाया

गौरतलब है कि बीते 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग (Tawang Clash) में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच एलएसी पर झड़प हुई थी. जिसके बाद इस मुद्दे पर संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बयान दिया था. हालांकि इस मामले पर सेना की ओर से पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने बयान दिया है. इससे पहले चीनी सेना की ओर से बयान सामने आया था. चीनी सेना इस झड़प के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया था. जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि चीनी सैनिक एलएसी पर भारतीय सैनिकों के साथ बदसलूखी कर रहे थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें एलएसी से खदेड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

12 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago