Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी के इस मामले में बेगूसराय की कोर्ट ने भेजा समन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धोखाधड़ी के मामले में बेगूसराय कोर्ट से समन जारी हुआ. 2023 में समस्तीपुर में अक्षरा की अधूरी परफॉर्मेंस के बाद आयोजकों को भारी नुकसान हुआ था.

Akshara Singh
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. एक्टिंग और अपने गीतों से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने वाली अक्षरा अब नई मुश्किल में फंस चुकी हैं. धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है.

दरअसल, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से हैं जो चंद घंटों के शो के लिए लाखों रुपए की फीस लेती हैं. साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समारोह में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. आयोजकों ने उन्हें पांच लाख रुपए भी दिए थे. उन्हें तीन घंटे की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वह आधे घंटे बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं. अभिनेत्री इस बात से नाराज थीं कि दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके. हालांकि, आयोजकों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने आयोजकों की एक न सुनी और कार्यक्रम स्थल से चली गईं.

इसके बाद जब आयोजकों द्वारा अभिनेत्री से पैसे वापस लेने की बात की गई तो उन्होंने बकाया लौटाने से मना कर दिया.

अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया है. वकील ने बताया कि शिवेश मिश्रा ने समस्तीपुर में साल 2023 में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अक्षरा को बुलाया गया था. अक्षरा तीन घंटे की प्रस्तुति देने की बजाय कार्यक्रम स्थल से आधे घंटे में ही चली गईं.

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के अचानक जाने से आयोजकों को काफी नुकसान हुआ. उन्होंने नुकसान की भरपाई करने के लिए अक्षरा सिंह से संपर्क साधा. लेकिन, अभिनेत्री ने पैसे लौटाने से मना कर दिया. अब अदालत ने उन्हें समन भेजा है. वकील के अनुसार, अभिनेत्री पर सीधे तौर पर धोखाधड़ी का मामला बना है.

  • न्यूज एजेंसी IAnS से साभार


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital