भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इंस्टाग्राम पर लाइव आए. इस दौरान उनके गाने को जो लोग प्यार दे रहे हैं उनका धन्यवाद किया वहीं दूसरी ओर नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने कहा 25-30 लोग मिलकर मुझे बर्बाद करना चाहते हैं लाइव में खेसारी लाल यादव ने लोगों से कहा कि आप लोगों ने हसीना और तबला गाने को इतना प्यार दिया. इतना सब कुछ होने के बाद भी आप सब मेरे साथ हैं इस बात की बहुत खुशी है.
खेसारी लाल यादव ने कहा कि एक बात उनके मन में है जो वो लोगों से बताना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वे हमेशा बेहतर काम करने की कोशिश करते हैं. कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने परेशान किया. आज पूरा हिंदुस्तान मिलकर हिंदी इंडस्ट्री को बॉयकॉट कर दिया. खेसारी ने कहा- “मेरे मन में एक चीज आ रहा है कि एक आदमी मुझे इतना परेशान कर रहा है, मेरे गाने को डिलीट करना. मुझे बर्बाद करने की कोशिश में लगा हुआ है. पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उसको फुल सपोर्ट कर रही है. गायक भी. उसको बहुत प्यार कर रहा है.”
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि 25-30 लोग मिलकर मुझे बर्बाद करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जमीन खुद बनाई है. जमीन खरीद कर घर बनाया है. जनता का आशीर्वाद है. सब कुछ जनता का है. कुछ लोगों को लगता है कि वो मुझे उखाड़ कर फेंक देंगे. इस बात का दुख जरूर है कि आखिर एक ही व्यक्ति से इतना दुख क्यों है?
ये भी पढ़ें- KRK: अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर केआरके ने साधा निशाना, बोले- सरकार बदलते ही जाएंगे जेल
कौन है बड़का भैया?
इस दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर किसी को बना नहीं सकते हैं तो बिगाड़ने का भी हक नहीं है. यह ठीक बात नहीं है. किसी को नीचा दिखाकर किसी को बड़ा मत बनाओ. उसके काम को देखो. लोगों को 100 मिलियन लाने में आंधी आ जाएगी और मेरे गाने डिलीट किया जा रहा है.
इस दौरान खेसारी ने कहा कि वह अभिमन्यु नहीं हैं, कृष्ण हैं. कहा कि आप लोग एक काम करें, बाकी इंडस्ट्री को भी उनके सपोर्ट में खड़ा कर दें, बड़का भैया के. हालांकि वीडियो में खेसारी ने किसी का नाम नहीं लिया. इसी तरह आगे उन्होंने कई और बातें कहीं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…