मनोरंजन

Met Gala 2024: आलिया भट्ट के बाद अब मेट गाला में पहुंचीं ‘लापता लेडीज’ की फूल? आप भी देखिए उनकी तस्वीर…

Met Gala 2024: इस समय हर तरफ मेट गाला की चर्चा हो रही है. इस इवेंट में दुनियाभर की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था. वहीं इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी शिरकत की थी. इस इवेंट में एक्ट्रेस ने जाने माने सेलिब्रिटी डिजाइनर साब्यसाची की डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी. उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिन्हें लोगों ने भी अपना खूब प्यार दिया. आलिया भट्ट की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर जानकर वायरल हो रही हैं. वैसे अभी तक तो सभी को यही लग रहा था कि इंडिया की तरफ से मेट गाला में सिर्फ आलिया पहुंची हैं, लेकिन अब लापता लेडीज की एक्ट्रेस नीतांशी गोयल की फोटो भी सामने आई है?

ऐसे मेट गाला 2024 में पहुंची ‘लापता लेडीज’ की फूल (Met Gala 2024)

अब एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोग ये कह रहे हैं कि ‘लापता लेडीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नीतांशी गोयल भी मेट गाला 2024 में पहुंची थी, लेकिन रुकिए जरा आपको बता दें कि वो वहां गई नहीं बल्कि पहुंचे हैं. जी हां दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर नीतांशी गोयल की मेट गाला 2024 से एडिटेड तस्वीर शेयर की है. इस फोटो को देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे की वो वहीं पर हों. वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “गार्डन ऑफ टाइम में हमारा खिलता हुआ फूल”. बता दें एक्ट्रेस का नाम लापता लेडीज में फूल है और मेट गाला 2024 थीम गार्डन ऑफ टाइम रखी गई थी.

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम से Deepika Padukone के साथ शादी की सभी तस्वीरें की डिलीट, सामने आई ये वजह

“वहां मत खो जाना फूल”

लापता लेडीज में नीतांशी गोयल के काम को काफी पसंद किया गया था. वहीं मेट गाला वाली एडिटेड तस्वीर में भी एक्ट्रेस अपने फिल्म वाले किरदार में नजर आ रही हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हों रही है. इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “वहां मत खो जाना फूल” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘हमें तुम पर गर्व है हमारी फूल’

Uma Sharma

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago