World Ovarian Cancer Day 2024
World Ovarian Cancer Day 2024: दुनियाभर की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है कैंसर, जिसके कारण दुनियाभर में लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं. वैसे तो कैंसर कई तरह का होता है, इनमें स्तन कैंसर, लंग्स कैंसर, प्रोस्टेड कैंसर, गर्भाशय कैंसर आदि शामिल हैं. इन्हीं में से एक है ओवेरियन कैंसर जो महिलाओं में काफी कॉमन है. इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 मई यानी के दिन ओवेरियन कैंसर डे मनाया जाता है. चलिए जानते है क्या ओवेरियन कैंसर, इसके लक्षण पहली बार कब मनाया गया था आदि थोड़ा डिटेल्स में…
दरअसल विश्व ओवेरियन कैंसर दिवस की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. जिसे चैरिटी संगठन ‘टारगेट ओवेरियन कैंसर’ मनाया गया था. यहीं नहीं Target ovarian cancer रोग ही नहीं बल्कि जो भी महिला ओवरियन कैंसर से जूझ रही हैं उनको आर्थिक व अन्य प्रकार से मदद भी करता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक करना है.
गौरतलब है कि इस बार विश्व ओवेरियन कैंसर दिवस 2024 की थीम ‘कोई महिला पीछे न छूटे’ (No Woman Left Behind) है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवेरियन कैंसर तब होता है जब आपके अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती है और नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं. यह अंडाशय यानी ओवरी से शुरू होता है. ओवेरियन कैंसर के लक्षण अक्सर जल्दी नजर नहीं आते, ऐसे में कई बार महिलाएं शरीर में पनप रही इस गंभीर बीमारी को भांप नहीं पाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवेरियन कैंसर होता है तो यह आमतौर पर आपके पेल्विस से आपके लिम्फ नोड्स, पेट, आंत, पेट, छाती या लिवर तक फैल सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोई भी लक्षण पता लगने से पहले ही ओवेरियन कैंसर विकसित हो सकता है और पूरे पेट में फैल सकता है. इसके अलावा इसका जल्दी पता लगा पाना भी मुश्किल हो सकता है. आपको बता दें कि इसके लक्षणों में पेल्विक और एब्डोमिनल पेन, खाने पर जल्दी पेट भर जाना और जल्दी भूख लगना, वजाइनल डिस्चार्ज, एब्डोमिनल ब्लीडिंग, कब्ज, बार-बार यूरिनेशन की समस्या हो सकती है…
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवेरियन कैंसर होने के कई कारण हैं. आमतौर पर यह सबसे ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है. इसके अलावा मोटापे और फैमिली हिस्ट्री के कारण भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम और ओवरी सिस्ट के कारण भी इसका खतरा बढ़ता है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…