खेल

IPL 2024 नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका!

Hardik Pandya: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसने मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है. हार्दिक पंड्या को लेकर बताया जा रहा है कि वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, ऐसे में वह आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि ऑक्शन से पहले मुंबई ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था और फिर बाद में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंप दी थी.

आईपीएल 2024 से बाहर होंगे हार्दिक पंड्या

पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्र के हवाले से खुलासा किया है कि वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में हार्दिक पंड्या अगर आईपीएल में नहीं खेलते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा. मुंबई ने रोहित शर्मा से पहले ही कप्तानी छिन ली है, ऐसे में क्या हार्दिक के टीम से बाहर होने से मुंबई फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बनाएगी या किसी नए खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपेगी.

ये भी पढ़ें- Cricket में मैदान में खूब रंग दिखाएंगे ये इलेक्ट्रा Stumps, छ्क्के-चौकों से आउट होने पर चमकेंगे अलग-अलग कलर, जानें खासियतें

सोशल मीडिया पर एमआई की किरकिरी

हार्दिक पंड्या को गुजरात टीम से मुंबई में आने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी सौंप दी. जिसके बाद क्रिकेट फैंस नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. हार्दिक को कप्तान बनाने से क्रिकेट फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. वहीं जब से हार्दिक के आईपीएल से बाहर होने की खबर चल रही है, तब से फैंस रोहित शर्मा को फिर से टीम की कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं.

WC में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान हार्दिक पंड्या को टखने में चोट लग गई थी. उसके बाद से वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. पंड्या फिलहाल एनसीए में हैं. जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देख रेख में उनका इलाज चल रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

36 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

41 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

56 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 hour ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

1 hour ago