मनोरंजन

‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ का टीजर आउट, रियल हीरो जसवन्त सिंह गिल की भूमिका में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

Mission Raniganj : OMG 2 की सफलता के बाद, अक्षय कुमार अपनी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का टीजर भी आउट हो गया है. जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे. इससे पहले शनिवार को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर साझा किया. पोस्टर में उस टीम को दिखाया गया है जिसने रानीगंज में कोयला खदान के अंदर फंसे खनिकों के बचाव अभियान को अंजाम दिया था. इसमें कुमुद मिश्रा, अक्षय वर्मा, दिव्येंदु भट्टाचार्य, मुकेश भट्ट, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, दिनेश लांबा और वीरेंद्र सक्सेना शामिल हैं.

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है रानीगंज का टीजर

‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ का टीज़र 24 घंटों के भीतर 40M व्यूज के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इतना ही नहीं, हैशटैग मिशनरानीगंज लगातार यूट्यूब और ट्विटर पर टॉप 10 ट्रेंड में बना हुआ है. बॉलीवुड के करिश्माई और बहुमुखी अभिनेता अक्षय कुमार ने तीसरी बार पूजा एंटरटेनमेंट के साथ काम किया है. बता दें कि अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड में सितारे की तरह चमक रहे हैं. वहीं पूजा एंटरटेनमेंट को बेल बॉटम, कटपुतली, जवानी जानेमन आदि जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. दोनों ने एक बार फिर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ के साथ दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की तैयारी की है.

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू की कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म “मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू” सच्ची कहानी पर आधारित है. वास्तविक जीवन के नायक स्वर्गीय जसवन्त सिंह गिल की भूमिका में अक्षय कुमार फिल्म में नजर आएंगे. स्वर्गीय जसवन्त सिंह ने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस मिशन को चुनौतियों के बावजूद दुनिया के सबसे सफल बचाव अभियानों में से एक के रूप में जाना जाता है. टीज़र देखने के बाद लगता है कि फिल्म रहस्य, बहादुरी और एक्शन से भरा है. पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्में अक्सर हमें याद दिलाती हैं कि वास्तविक जीवन की कहानियां कल्पना की तरह ही अविश्वसनीय हो सकती हैं और फिल्म का टीज़र ऐसा ही होने का वादा करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago