मनोरंजन

Parineeti Raghav Chadha Wedding: राघव-परिणीति एक-दूजे के हुए, 7 फेरे लेने विंटेज कार में मंडप तक पहुंचा दूल्हा, नावों से आई बारात

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी हो गई है. उन्होंने राजस्थान में उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए. दूल्हा बने राघव चड्ढा विंटेज कार से मंडप तक पहुंचे. वहीं, शादी में आए बारातियों को नावों में बैठाकर झील में स्थित द लीला पैलेस पहुंचाया गया. बारात में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डांस किया. उनके अलावा आम आदमी पार्टी के बहुतेरे नेता शादी समारोह का हिस्सा बने.

परणीति के परिजनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंडप में दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था. दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई. उसके बाद दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची. बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे. पंजाब के सीएम भगवंत मान भी खूब थिरके. नास्ते के बाद होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला कार्यक्रम हुआ. अंत में राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ 7 फेरे लिए.

  • दोपहर के समय होटल ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी के बाद बारात होटल से लग्जरी बोट्स (नावों में) लीला पैलेस पहुंची थी. इस मर्तबा सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया था. बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया था.

 

यह भी पढ़िए: राघव और परिणीति के फेरे शुरू हुए, हाथों में हाथ लिए परिणीति और राघव सात जन्म तक साथ रहने की कसम खा रहे

खास बात यह है कि राघव की बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था. इसके लिए एक इवेंट कंपनी ने उदयपुर में 100 से ज्यादा साफे तैयार करवाए. साथ ही मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई. परिधान को डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया, ताकि पहनने के बाद राजशाही जैसा लुक नजर आए. दूल्हा-दुल्हन के परिजनों ने भी शानदार कपड़े पहने हुए थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago