Mission Raniganj Trailer: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर रेलेज रिलीज हो गया है. फिल्म मिशन रानीगंज का धुआंदार ट्रेलर सामने आया है.अक्षय कुमार इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल का किरदार अदा कर रहे हैं. ट्रेलर में उनकी दिलेरी को बखूबी दिखाया गया है. जसवंत सिंह ने किस तरह खदान में काम करने के दौरान फंसे लोगों की जिंदगी बचाई थी, ट्रेलर में यह दिखाया गया है.
ट्रेलर की शुरुआत एक भयानक दुर्घटना से होती है जब भूमिगत काम कर रहे खनिकों के एक बड़े ग्रुप पर एक खदान गिर जाती है. वे चिल्ला रहे हैं, अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं और दूसरी तरफ जमीन के ऊपर अक्षय कुमार बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं. फिल्म में वह एक सिख इंजीनियर की भूमिका निभा रहे हैं, जो लोगों की जान बचाने के लिए कुछ भी करेगा.
बता दें कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आई हैं और ट्रेलर में भी उनकी झलक देखने को मिली है. यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मिशन रानीगंज’ का नाम पहले ‘कैप्सूल गिल’ रखा गया था. बाद में इसे बदलकर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ किया गया। फिर फाइनली इसका नाम ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ किया गया। फिल्म में अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, रवि किशन, पवन मल्होत्रा, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्या, राजेश शर्मा, जमील खान सहित कई सितारे हैं.
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…
PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में भारत ने अमेरिका और रूस दोनों के साथ…
Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…
India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…
Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…
Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…