मुनव्वर फारूकी मुंबई पुलिस की हिरासत में
Munawar Faruqui Detained: मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात एक हुक्का पार्लर में छापेमारी के दौरान बिगबॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया था. पुलिस हुक्का पार्लर में तंबाकू के सेवन की जानकारी मिलने के बाग वहां छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान उनके साथ 13 अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में पूछताछ के बाद मुनव्वर फारुक समेत 13 अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया है.
फोर्ट इलाके में मौजूद हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का इस्तेमाल किया जाता है. वहां जांच में मिली हुईं चीजों के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया. इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था.
मुंबई पुलिस की छापेमारी के दौरान मुनव्वर फारुकी हुक्का बार में ही मौजूद थे. वहां उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया और उनपर केस दर्ज किया गया. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई. इस मामले में मुनव्वर फारूकी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. इसी बीच मुंबई पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के बाद मुनव्वर फारूकी ने एयरपोर्ट से एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, और लिखा कि वह थके हुए हैं और ट्रैवल कर रहे हैं.
अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए गए है. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. हुक्का बार पर छापेमारी कल यानी मंगलावर शाम को की गई थी जहां 13 अन्य को भी हिरासत में लिया गया था.
कुछ दिन पहले मुनव्वर फारुकी काफी चर्चा का विषय बने हुए थे जब उन्हें एल्विश यादव के साथ देखा गया था. एल्विश ने उन्हें गले भी लगाया था. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया था. उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बने थे और उसके बाद से वह म्यूजिक विडियो हल्की हल्की सी में नजर आए.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…