मनोरंजन

Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राणा नहीं रहे, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लखनऊ के अस्पताल में थे भर्ती

Munawwar Rana Passed Away: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन हो गया है. आज 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. कुछ दिनों पहले ही उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गॉल ब्लेडर में इन्फेक्शन की वजह से पिछले साल मई में उनका ऑपरेशन किया गया था. उसके बाद वह काफी समय वेंटिलेटर पर रहे. वह बीपी, शुगर और किडनी डिजीज से भी पीडित थे.

दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने वाले थे, पड़ा दिल का दौरा

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से मुनव्वर राणा का निधन हुआ. पता चला है कि उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स ले जाना था. हालांकि, दिल का दौरा पड़ने से अभी रात को ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

रायबरेली में सुपुर्द-ए-खाक होंगे मशहूर उर्दू शायर

राणा को अब रायबरेली में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है. बहरहाल, उनके शव को वाहन में अस्पताल से उनके लखनऊ के घर पर रवाना कर दिया गया है. मुनव्वर की बेटी सुमैया राणा ने मौत की सूचना को कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पिता की तबीयत खराब होने के बाद उनको आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था. यानी वे कई दिनों से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे.

मुनव्वर राणा उर्दू अदब के एक मक़बूल नाम हैं, पेश हैं उनके लिखे बेहतरीन शेर-

आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए
इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए

ज़िंदगी तू कब तलक दर-दर फिराएगी हमें
टूटा-फूटा ही सही घर-बार होना चाहिए

बरसों से इस मकान में रहते हैं चंद लोग
बरसों से इस मकान में रहते हैं चंद लोग
इक दूसरे के साथ वफ़ा के बग़ैर भी

एक क़िस्से की तरह वो तो मुझे भूल गया
इक कहानी की तरह वो है मगर याद मुझे

भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है
भुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है
मोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है

ताज़ा ग़ज़ल ज़रूरी है महफ़िल के वास्ते
सुनता नहीं है कोई दोबारा सुनी हुई

हम कुछ ऐसे तेरे दीदार में खो जाते हैं
हम कुछ ऐसे तेरे दीदार में खो जाते हैं
जैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं

अँधेरे और उजाले की कहानी सिर्फ़ इतनी है
जहाँ महबूब रहता है वहीं महताब रहता है

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago