खेल

IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की आंधी में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत

India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में एकतरफा मात दे दी है. टीम इंडिया ने आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लिया. दूसरे मैच में भारत के जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे रहे. जायसवाल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उसके बाद उन्होंने 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. वहीं मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रनों की पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. शिवम दुबे ने बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है. भारत ने इस मैच में 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत को इस मैच को जीतने के लिए 20 ओवर में 173 रनों की जरूरत थी, लेकिन ही ओवर से भारतीय बल्लेबाजों ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. भारत ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम कर लिया. हालांकि, रोहित शर्मा आज एक बार फिर से बिना खाता खोले आउट हो गए. मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में भी रोहित शर्मा बिना रन बनाए रन आउट हो गए थे. अब दूसरे मैच भी वह फ्लॉप हो गए हैं. वह पहले ही गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त

यशस्वी और शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी अलग रंग में नजर आए. उन्होंने 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. कोहली के पवेलियन जाने के बाद भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो गई, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे ने यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. शिवम दुबे ने आज हैट्रिक छक्के जड़ दिए. उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 63 रनों की तूफानी पारी खेली. इस तरह से भारत ने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago