नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को इंडिया में ओटीटी (OTT) क्रेज शुरू करने का क्रेडिट जाता है. ‘सेक्रेड गेम्स’, और गणेश गायतोंडे के उनके कैरेक्टर ने सभी को ओटीटी की तरफ अट्रैक्ट किया. हालांकि फिर कुछ टाइम बाद उनका बयान आया कि वह वेब पर और शो नहीं लेंगे. इसका कारण ये था कि उन्हें लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म आज बेकार के शो के लिए “डंपिंग ग्राउंड” बन गया है. वहीं अब अफवाहें उड़ रही हैं कि एक्टर की आठ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने इसे लेकर क्या कहा है?
रिपोर्ट के मुताबिक इसके बारे में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ((Nawazuddin Siddiqui) से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरी फिल्में तैयार ही नहीं हुई हैं, पता नहीं कहां से ये मुद्दा आया! आप कोई भी फिल्म की बात कर लो- ‘हड्डी’ की शूटिंग अभी चल रही है, इससे पहले मैंने अपनी फिल्म ‘अफवाह’ की शूटिंग पूरी की, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इस काम में कम से कम एक साल लगता है और अगर तेज काम भी किया जाए तो भी कम से कम छह-सात महीने तो लगते ही हैं.
ये भी पढ़ें- नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी की ड्रेस देख फैंस का चकराया माथा, याद आई Urfi Javed
48 वर्षीय एक्टर ने अपनी दूसरी फिल्मों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “मेरी सभी फिल्मों के लिए मेरी डबिंग का काम अभी बाकी है, जिसमें ‘जोगीरा सा रा रा रा’ भी शामिल है. ‘टीकू वेड्स शेरू’ एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. मुझे नहीं पता कि कब. मेरी कौन सी पिक्चर को ओटीटी मना कर रहा है? मुझे तो पता नहीं ये खबर कहां से आई.”
वहीं इन अफवाहों को लेकर सिद्दिकी ने कहा, “वो मुझे नीचे खींच के भी क्या कर लेगा? मैं ऐसा आदमी हूं जो अपना घर बेच के भी फिल्म बनाऊंगा. मुझे नीचे गिराने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा. अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो मैं एक जिद्दी इंसान हूं. मैं अपनी खुद की फिल्म बनाऊंगा”.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…