Categories: मनोरंजन

Nora Fatehi Pics: नोरा फतेही की ड्रेस देख फैंस हो गए कन्फ्यूज, बोले- ये पर्दा क्यों पहन लिया?

Nora Fatehi : नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के अलावा यूनिक फैशन से भी लाइमलाइट बटोरती हैं. हाल ही में उनका एक ऐसा आउटफिट सामने आया है, जिसे देख आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे की उन्होंने क्या पहना है. ट्रांसपेरेंट गाउन पर नोरा फतेही ने पहना ड्रामैटिक श्रग फैंस बोले- ‘शादी का टेंट क्यों ओढ़ लिया.

 

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं. सभी एक्ट्रेसेस की तरह नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी खुद को ग्लैमरस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. वह जब जब सामने आती हैं कैमरे का फुल फोकस उनकी ओर होता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. फीफा वर्ल्ड कप 2022 इवेंट में शामिल होने कतर पहुंची नोरा फतेही ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर कर लिया.

इंस्टाग्राम पर नोरा ने अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख आप भी ये बताने में कन्फ्यूज हो जाएंगे की उन्होंने क्या पहना है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान की अंगूठी वाली फोटो देख फैंस लगाने लगे अटकलें, जानिए क्या है इस रिंग की सच्चाई

सिल्वर कलर के झिलमिलाते ट्रांसपेरेंट गाउन में नोरा की अदाएं फैंस के दिलों में आग लगा रही हैं.

खास बात ये है कि नोरा फतेही ने अपने इस गाउन को पिंक कलर के लॉन्ग सैटिन फ्रिल श्रग के साथ कैरी किया है, जिसमें वो खुद को बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं.

सबसे मजेदार तो नोरा की इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स हैं. उनके इस ड्रामैटिक श्रग को किसी ने ‘शादी का टेन्ट’ बताया, किसी ने कहा ‘ये पर्दा क्यों पहन लिया’.

नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्डकप में तिरंगा लहराया

नोरा  फतेही ने कतर में हो रहे फीफा वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्टेज पर तिरंगा लहराकर जय हिंद के नारे भी लगवाए.बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार इन दिनों पूरी दुनिया में छाया हुआ है. परफॉर्मेंस से नोरा फतेही को भी स्टेडियम में एक मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था. वह फीफा एंथम गा रही थीं और उस पर नाच भी रही थीं. 2022 फीफा विश्व कप 20 नवंबर को कतर में शुरू हुआ. यह आयोजन 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

17 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago