देश

Delhi: जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय युवक को लगा बिजली का झटका, मौके पर ही मौत

Delhi: दिल्ली से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय 24 वर्षीय लड़के की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है.मृतक की पहचान रोहिणी के सेक्टर-19 निवासी 24 वर्षीय सक्षम प्रुथी के रूप में हुई है. सक्षम बीटेक ग्रेजुएट था और गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सक्षम मंगलवार शाम ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय गिर गए. उन्हें तुरंत रोहिणी सेक्टर-6 स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमॉर्टम के दौरान मौत की वजह करंट लगने की पुष्टि हुई. गैर इरादतन हत्या और मशीनरी के संबंध में लापरवाही बरतने से संबंधित धाराओं के तहत जिम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जिम मैनेजर अनुभव दुग्गल को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर आक्रोश में देश, कांग्रेस ने मांगा सीएम N. Biren Singh का इस्तीफा, चौतरफा दबाब के बाद एक्शन में सरकार

मध्यप्रेदश से सामने आया था इसी तरह की घटना

बता दें कि इससे पहले जनवरी में इसी तरह की एक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई थी. जहां जिम में कसरत करते वक्त एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर मृत्यु हो गई थी. मृतक की पहचान शहर के मशहूर रेस्तरां मालिक प्रदीप रघुवंशी के रूप में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह व्यक्ति अपने वर्कआउट सेशन के बाद गिर गया और पास के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिन्होंने कहा कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. मृतक के पारिवारिक मित्र राजेंद्र राठौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मृतक को करीब 15 साल पहले दिल की समस्या हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

9 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

22 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

35 minutes ago