प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार (08 जुलाई, 2024) को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचने पर वहां के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने स्वागत किया गया. (फोटो: IANS)
PM Modi Austria Visit: रूस (Russia) की यात्रा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया (Austria) पहुंच गए हैं. राजधानी वियना पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया. खास बात ये रही कि यहां पर कलाकारों ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया.
यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा है. इंदिरा गांधी 1983 में इस देश की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री थीं.
वियना में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन (Alexander Van der Bellen) से मुलाकात करेंगे और चांसलर कार्ल नेहमर (Karl Nehammer) के साथ बातचीत करेंगे. दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री के स्वागत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है. बता दें कि ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग खुद पीएम मोदी की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे.
एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे. यहां प्रवासी भारतीयों ने भी उनका अभिवादन किया. इस दौरान ऑस्ट्रिया के कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी का वंदे मातरम के साथ स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी को भारतीय समुदाय के सदस्यों ने शुभकामनाएं भी दीं.
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को ‘गर्मजोशी से स्वागत के लिए’ धन्यवाद दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बैठक के लिए उत्सुक हैं. हमारे देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई. भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी.’
ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे भारतीयों को मिलेगी छुट्टी, होगी घर वापसी…पीएम मोदी की अपील पर पुतिन का बड़ा फैसला
पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया पहुंचने पर वहां के चांसलर कार्ल नेहमर काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वियना में आपका स्वागत है. ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है. ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं. मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं!’
तो वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के बाद अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है. हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. हमारे देशों के बीच साझेदारी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता पर आधारित है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत दिखी, जिसमें गले मिलना और कार्ल नेहमर द्वारा पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी भी शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग-अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे. वह वियना में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी बातचीत करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…