Categories: खेल

India vs Bangladesh: बारिश के कारण दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल धुला

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में वर्षा का कहर जारी है और शनिवार को दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया. बांग्लादेश कल के 3 विकेट खोकर 107 रन से अपनी पारी आगे शुरू नहीं कर पाया है. दूसरे टेस्ट में पहले तीनों दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की गयी थी. शुक्रवार को पहले दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था. पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेंके गए थे जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाये थे.

गुरुवार रात हुई बारिश के कारण मैदान गीला होने से पहले दिन सुबह के सत्र का खेल कुछ देरी के साथ शुरू हुआ. हालांकि, पहले सत्र में बारिश तो नहीं हुई लेकिन बांग्लादेश की टीम ने इस सत्र में दो विकेट गंवाए. दूसरा सत्र भी थोड़ी देरी से शुरू हुआ, इस बीच ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर तीसरा विकेट निकाला. लेकिन इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया.

मैच अधिकारियों ने बारिश न रूकने के संभावना को देखते हुए दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया. मैच के दूसरे दिन शनिवार को खेल आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया गया.

सुबह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पिछले मैच में दो विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत को पहली सफलता 9वें ओवर में दिलाई, जब उन्होंने जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा दिया. जाकिर हसन ने 24 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नहीं खोल पाए. आकाश दीप ने शादमान इस्लाम को एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. शादमान ने 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. दो विकेट 29 रन पर गिर जाने के बाद मोमिनुल हक और कप्तान शांतो ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की और लंच तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

लंच के बाद अश्विन ने नजमुल शांतो को एलबीडब्ल्यू कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. शांतो ने 57 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. बारिश के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब मोमिनुल हक 81 गेंदों में 7 चौके के सहारे 40 रन और मुशफिकुर रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर थे. भारत की तरफ से आकाश दीप ने 34 रन पर 2 विकेट और अश्विन ने 22 रन पर 1 विकेट लिया है.


ये भी पढ़ें- India Vs Bangladesh: बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, बांग्लादेश 3/107


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

7 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

15 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

30 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

38 minutes ago