मनोरंजन

Pakistan के मशहूर गायक Rahat Fateh Ali Khan दुबई में गिरफ्तार? वीडियो जारी कर कहा- जैसा दुश्मन सोच रहे…

पाकिस्तान के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान के Geo News ने दुबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि प्रसिद्ध गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व प्रबंधक सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के बाद दुबई में गिरफ्तार किया गया है.

गायक सोमवार (22 जुलाई) को पाकिस्तान के लाहौर शहर से एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इमिग्रेशन सेंटर में पुलिस हिरासत में ले लिया गया और शिकायत पर औपचारिक आरोपों और पूछताछ के लिए बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा

रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में सटीक आरोपों का पता नहीं चला था. हालांकि राहत की प्रबंधन कंपनी के लोगों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि वे मामले पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. बाद में यह सामने आया कि राहत के पूर्व प्रबंधक अहमद ने दुबई के अधिकारियों के पास उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं. सूत्रों ने खुलासा किया कि राहत ने एक विवाद के बाद कुछ महीने पहले अहमद को बर्खास्त कर दिया था.

बहरहाल की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने यह भी कहा कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं. सूत्रों ने बताया कि राहत के साथ उनके बहनोई बक्का बुर्की भी यात्रा पर हैं और वे इस मामले को देख रहे हैं.

दुबई में सोशल मीडिया के जरिये मानहानि करना एक गंभीर अपराध है. 2019 में दुबई की एक अदालत ने सोशल मीडिया के जरिये मानहानि और दुर्व्यवहार के मामले में दोषी पाए जाने पर एक व्यक्ति को 250,000 दिरहम का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी.

राहत का स्पष्टीकरण

ये खबर आने के बाद एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो में राहत फतेह अली खान अपनी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन किया है. हालांकि ऐसा उन्होंने सीधे-सीधे नहीं कहा. वीडियो में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं कहा है. अपने फैंस से सिर्फ ये अपील की है कि अफवाहों और गलत खबरों पर ध्यान न दें.

वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं आपका राहत फतेह अली खान. मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और बहुत अच्छे यहां पर हमारे गाने हो रहे हैं. सब कुछ ठीक है. मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसी घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान न धरें. ऐसा कुछ नहीं है, जैसा दुश्मन सोच रहे हैं. इंशा अल्लाह ताला मैं जल्द ही अपने वतन वापस आऊंगा, आप सब लोगों के पास वापस आऊंगा और आप लोग एक सुपरहिट गानों को महसूस करेंगे. आप मेरी ताकत हैं, मेरी ऑडियंस, मेरे फैन मेरी ताकत हैं. अल्लाह ताला के बाद मेरे फैन्स ही हैं, जो मेरी ताकत हैं. मैं उनसे प्यार करता हूं. बहुत-बहुत शुक्रिया.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago