Panchayat 5: पॉपुलर ओटीटी सीरीज ‘पंचायत’ सीजन 5 के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. चौथे सीजन की अपार सफलता के बाद अमेजन प्राइम वीडियो और द वायरल फीवर (TVF) ने सोमवार ( को आधिकारिक तौर पर अगले सीजन की घोषणा की.
यह खबर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्टर और कैप्शन के साथ शेयर की गई: “हाय 5 फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए.”
पोस्टर में सभी मुख्य किरदार मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रशंसकों को समझ आ रहा है कि नया सीजन मस्ती और चैलेंज दोनों लेकर आ सकता है. ये भी देखना मजेदार रहेगा कि आखिरकार फकौली की विधायकी किसके पास जाती है.
वहीं, 24 जून को रिलीज़ हुआ सीजन 4 अब तक का सबसे सफल सीजन बन गया. इसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के 180 से अधिक देशों से भी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली.
प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के निदेशक और प्रमुख मनीष मेंघानी ने एक बयान में कहा, “पंचायत सीजन 4 को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं, जिसने सीरीज के कद को और ऊंचा किया है और सच्ची कहानी कहने के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं.”
इसके अलावा उन्होंने कहा, “पंचायत के सीज़न 4 को शुरुआत के सप्ताह में पूरे भारत और 180 से ज़्यादा देशों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला”
सीजन 4 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैज़ल मलिक और अन्य जैसे कलाकारों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया. यह प्राइम वीडियो के प्राइम डे 2025 स्पेशल कंटेंट का भी हिस्सा था. अगले सीज़न के 2026 में आने के साथ, दर्शको को एक बार फिर फुलेरा गांव और उसके निवासियों की और कहानियों का इंतज़ार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: तुलसी के रोल में अब कैसी दिखेंगी स्मृति ईरानी, पहला लुक हुआ लीक
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…